Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • अपने जन्मदिन पर अमृता अरोड़ा ने पहना बांद्रा की दुकान से खरीदा हुआ सस्ता लोअर

अपने जन्मदिन पर अमृता अरोड़ा ने पहना बांद्रा की दुकान से खरीदा हुआ सस्ता लोअर

मुंबई: मलाइका अरोड़ा की बहन और एक्टेस अमृता अरोड़ा ने सोमवार को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। इस ख़ास मौके पर करीना कपूर ने अपने घर पर अमृता अरोड़ा के लिए पार्टी अर्रेंज की थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्स भी शामिल हुए। जो भी सेलेब्स पार्टी में शामिल हुए, उनकी फोटोज व […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: February 1, 2023 19:29:48 IST

मुंबई: मलाइका अरोड़ा की बहन और एक्टेस अमृता अरोड़ा ने सोमवार को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। इस ख़ास मौके पर करीना कपूर ने अपने घर पर अमृता अरोड़ा के लिए पार्टी अर्रेंज की थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्स भी शामिल हुए। जो भी सेलेब्स पार्टी में शामिल हुए, उनकी फोटोज व तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं बर्थडे गर्ल ने जन्मदिन पर ऐसी ड्रेस पहनी की हर कोई दंग रह गया। दरअसल, अपने बर्थडे पार्टी में अमृता अरोड़ा की ड्रेस की खूब चर्चा हो रही है। अमृता अपने जन्मदिन पर ट्रांसपैरेंट लोअर में दिखाई दीं, जिसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे।

क्या है कीमत

करीना कपूर ने बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें अमृता अरोड़ा ट्रांसपैरेंट लोअर पहने नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि इस लोअर की कीमत 6 हजार रुपये है। दरअसल, कुछ दिन पहले करण जौहर,  मलाइका अरोड़ा के शो मूविंग इन विद मलाइका में पहुंचे थे। शो के एपिसोड में दिखाया गया था कि मलाइका, करण के साथ बांद्रा की एक शॉप में जाती है और वहां से वो अपनी गर्ल गैंग के लिए शॉपिंग करती हैं। उसी समय मलाइका ने एक लोअर खरीदा था, कहा जा रहा है कि ये वही लोअर है जो मलाइका ने खरीदा था।

चेहरा छुपाकर भागे ये एक्टर्स

डायेरक्टर-एक्टर फरहान अख्तर और अमृता अरोड़ा पार्टी भी पार्टी में शामिल हुए। लेकिन ये लोग अपना चेहरा छिपाकर पार्टी से भागते हुए नजर आए। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों सितारों ने जैकेट से अपना चेहरा छिपाया हुआ है और दोनों अपनी कार की तरफ जा रहे हैं। इस दौरान पैपराजी उन्हें रुकने के लिए कहते है साथ ही फोटोज खींचवाने के लिए आवाज लगाते हैं। लेकिन दोनों वहां से निकलकर भाग जाते हैं.सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

शामिल हुए ये सितारे

इस बर्थडे पार्टी में फरहान अख्तर के अलावा अर्जुन कपूर, रितेश सिधवानी, पंजाबी पॉपस्टार एपी ढिल्लों, शिबानी दांडेकर, मलाइका अरोड़ा और अन्य कई सितारे शामिल हुए। मालूम हो कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा बहुत अच्छे और पुराने दोस्त है। इससे पहले भी दोनों सितारे अपने गर्ल गैंग के साथ अक्सर पार्टी करते हुए दिखते रहते हैं। यहां तक कि अमृता, करीना के रेडियो शो What Women Want का भी हिस्सा थी।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार