Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • उत्तम नगर में दो मासूमों का अपहरण कर दुष्कर्म करने की कोशिश

उत्तम नगर में दो मासूमों का अपहरण कर दुष्कर्म करने की कोशिश

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां पर दो बहनों के साथ एक 25 वर्षीय युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां अपने परिवार के साथ उत्तम नगर स्थित अपनी आंटी के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी। […]

उत्तम नगर
inkhbar News
  • Last Updated: February 2, 2023 11:20:32 IST

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां पर दो बहनों के साथ एक 25 वर्षीय युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां अपने परिवार के साथ उत्तम नगर स्थित अपनी आंटी के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी। इसी बीच 25 वर्षीय आरोपी दीपक दोनों बच्चियों को फुसलाकर अपने साथ ले गया, बेटियों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की तो दोनों बच्चियां झुग्गी के अंदर मिली। शिकायतकर्ता का आरोप है कि, 25 वर्षीय दीपक बच्चियों के साथ छोड़छाड़ कर रहा था।

ani

ani

दिल्ली पुलिस के अनुसार, उत्तम नगर इलाके में 6 साल और 5 साल की दो नाबालिग लड़कियों का 25 साल के दीपक नामक व्यक्ति द्वारा उत्पीड़न करने का  मामला सामने आया है। फिलहाल घटना पर उत्तम नगर थाने में आईपीसी की धारा 342, 354 और 10/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बंगाल व अरुणाचल उपचुनाव के लिए भाजपा की सूची जारी