Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Hillary Clinton: आज वाराणसी आ रही हैं हिलेरी क्लिंटन, विश्वनाथ धाम और दशाश्वेमध घाट की गंगा आरती में होंगी उपस्थित

Hillary Clinton: आज वाराणसी आ रही हैं हिलेरी क्लिंटन, विश्वनाथ धाम और दशाश्वेमध घाट की गंगा आरती में होंगी उपस्थित

वाराणसी : आज वाराणसी में अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आने वाली हैं। दरअसल क्लिंटन तीन दिवसीय दौरे पर आज काशी पहुंच रही हैं। लगातार तीन दिन के वाराणसी दौरे में हिलेरी बनारस की संस्कृति और परंपरा से रूबरू होती नज़र आएंगी। क्लिंटन के स्वागत की तैयारी आज अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री […]

Hillary Clinton
inkhbar News
  • Last Updated: February 9, 2023 14:56:57 IST

वाराणसी : आज वाराणसी में अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आने वाली हैं। दरअसल क्लिंटन तीन दिवसीय दौरे पर आज काशी पहुंच रही हैं। लगातार तीन दिन के वाराणसी दौरे में हिलेरी बनारस की संस्कृति और परंपरा से रूबरू होती नज़र आएंगी।

क्लिंटन के स्वागत की तैयारी

आज अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन तीन दिवसीय वाराणसी दौरे पर निकलेंगी। उनके स्वागत के लिए पुलिस और प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वही तीन दिन के वाराणसी दौरे में हिलेरी, बनारस की संस्कृति और परंपरा से रूबरू होती नज़र आएंगी। बता दे, हिलेरी क्लिंटन विश्वनाथ धाम और रामनगर के दौरे पर भी निकलेंगी। साथ ही साथ दशाश्वेमध घाट की गंगा आरती में भी शिरकत करेंगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दरअसल जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने जानकारी दी है कि उनके स्वागत और भ्रमण को लेकर सोमवार को एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग की ओर से सुरक्षा तैयारियों के लिए बैठक हुई थी। उस मीटिंग के दौरान एयरपोर्ट परिसर के साथ ही आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का ढाँचा तैयार किया गया। उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए अमेरिकी एजेंसी के अधिकारी भी वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन क्रूज के ज़रिए गंगा के घाटों को देख सकती हैं।