Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • world radio day 2023: 13 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है विश्व रेडियो दिवस, जानिए इसका इतिहास

world radio day 2023: 13 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है विश्व रेडियो दिवस, जानिए इसका इतिहास

नई दिल्ली। हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। इस दिन हर साल यूनेस्को विश्व के सभी ब्रॉडकास्ट, संगठनों और समुदायों के साथ मिलकर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता है। संचार के माध्यम के तौर पर रेडियो की भूमिका पर चर्चा होती है और लोगों को इस […]

world radio day 2023
inkhbar News
  • Last Updated: February 13, 2023 12:42:00 IST

नई दिल्ली। हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। इस दिन हर साल यूनेस्को विश्व के सभी ब्रॉडकास्ट, संगठनों और समुदायों के साथ मिलकर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता है। संचार के माध्यम के तौर पर रेडियो की भूमिका पर चर्चा होती है और लोगों को इस बाबत जागरूक किया जाता हैं।

रेडियो एक ऐसी सेवा है जो दुनियाभर में सूचना का आदन-प्रदान करता है। आपदा या आपातकालीन स्थिति में रेडियो का महत्व बढ़ जाता है। ऐसे में विश्व रेडिया दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के युवाओं को रेडियो की आवश्यकता और महत्व के प्रति जागरूक करना है। सूचना फैलाने के लिए सबसे शक्तिशाली और सस्ते माध्यम के तौर पर रेडियो को जाना जाता है। चलिए जानते हैं कि विश्व रेडियो दिवस की शुरुआत कब और क्यों हुई? क्या है रेडियो दिवस 2023 की थीम ?

कब हुई शुरुआत ?

विश्व रेडियो दिवस की शुरुआत साल  2011 में की गई थी। साल 2010 में स्पेन रेडियो अकादमी ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने के लिए पहली बार प्रस्ताव दिया था। साल 2011 में यूनेस्कों के सदस्य देशों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने की घोषणा की। बाद में साल 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी इस अपना लिया। फिर उसी साल 13 फरवरी को यूनेस्कों ने विश्व रेडियो दिवस मनाया।

13 फरवरी को मनाने का कारण

आखिर यूनेस्कों द्वारा 13 फरवरी को ही विश्व रेडियो दिवस मनाने का क्या कारण रहा? दरअसल, संयुक्त राष्ट्र रेडियो की शुरुआत 13 फरवरी 1946 में हुई थी। जिसके कारण संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वर्षगांठ के दिन ही विश्व रेडियो दिवस मनाया जाने लगा।

क्या है थीम ?

इस बार पूरा विश्व नौवां रेडियो दिवस मना रहा है। बता दें, इस बार की थीम “रेडियो और शांति” है । इस मौके पर स्कूल व सरकारी संस्थानों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। सरकारी संस्थान इसे अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं।