Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शहजादा: भोजपुरी गाने पर कार्तिक आर्यन का डांस देखकर चौंक गए फैंस

शहजादा: भोजपुरी गाने पर कार्तिक आर्यन का डांस देखकर चौंक गए फैंस

मुंबई: कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म शहजादा के चलते चर्चा में बने हुए है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से मिक्स रिव्यूज मिले हैं। फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही। इसी बीच कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: February 24, 2023 21:19:17 IST

मुंबई: कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म शहजादा के चलते चर्चा में बने हुए है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से मिक्स रिव्यूज मिले हैं। फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही। इसी बीच कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता शादी में शामिल हुए है और खुलकर डांस कर रहे है। अभिनेता ने भोजपुरी गाने पर ऐसा डांस किया है जिसे देखकर आप भी झूम उठेंगे।

भोजपुरी गाने पर कार्तिक आर्यन का डांस

कार्तिक आर्यन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में अभिनेता भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलू पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान कार्तिक आर्यन व्हाइट कुर्ता-पयजामा में दिखाई दिए। साथ ही वो कुछ लोगों के साथ भोजपुरी गाने पर जमकर डांस करते हुए भी नजर आए। वीडियो में कार्तिक के पिता भी उनके पीछे डांस करते हुए नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि कार्तिक अपने कजन की वेडिंग में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे है। वीडियो में भोजपुरी गाने में कार्तिक मस्त जलवे बिखेर रहे है।

शहजादा की कहानी

कहानी की शुरुआत होती है जिंदल इंटरप्राइजेज के मालिक रणदीप जिंदल और उनकी कंपनी में काम करने वाले वाल्मीकि से। रणदीप और वाल्मीकि घर में बेटे का जन्म होता है। जिसके बाद वाल्मीकि बच्चों की अदला बदली कर देता है। जिंदल परिवार का इकलौता शहजादा यानी बंटू गरीबी वाली जिंदगी जीता है वहीं वाल्मीकि का बेटा राज , राजघराने में ठाठ से रहता है। फिल्म रीमेक है तो कहानी में ऐसा बहुत कुछ नया नहीं है जो आपको देखने को मिल सकता है। लेकिन जिस तरह से इस फिल्म का ट्रीटमेंट किया गया है उससे ये फिल्म काफी अच्छी लगती है।

बंटू को हमेशा सैकेंड चीजों से गुजारा करना पड़ता है फिर बंटू की मुलाक़ात उनकी बॉस समारा यानी कृति सेनन से होती है। जाहिर है बंटू को समारा से इश्क़ हो जाता है। इसी दौरान बंटू को पता चल जाता है कि बाल्मीकि यानी उनके पापा ने अदला बदली की थी। इसके बाद क्या बंटू जिंदल परिवार को सच्चाई बताएगा या जिंदल परिवार सच जानने के बाद उसे अपनाएगा। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार