Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सर्दी के हाहाकार के बाद गर्मी का भी सितम जारी, जानें बदहाल मौसम का हाल

सर्दी के हाहाकार के बाद गर्मी का भी सितम जारी, जानें बदहाल मौसम का हाल

नई दिल्ली: IMD Weather Update: इस बार दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने जितना सितम किया है, अब गर्मी भी उतना ही सितम करेगी। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, देश के कुछ राज्यों में बारिश, तेज हवा और कोहरे की चेतावनी दी गई […]

सर्दी के हाहाकार के बाद गर्मी का भी सितम जारी, जानें बदहाल मौसम का हाल
inkhbar News
  • Last Updated: February 25, 2023 15:51:26 IST

नई दिल्ली: IMD Weather Update: इस बार दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने जितना सितम किया है, अब गर्मी भी उतना ही सितम करेगी। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, देश के कुछ राज्यों में बारिश, तेज हवा और कोहरे की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है।

 

देश के इस राज्य में कोहरे का सितम

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार 26 फरवरी को ओडिशा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मंगलवार 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कई जगहों पर वज्रपात और बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है। इसका मतलब ये है कि यहाँ मौसम बहुत खराब होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय में 26 से 28 फरवरी के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है। 27 फरवरी तक महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा 1 और 2 मार्च को पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

अगले पाँच दिनों का मौसम पूर्वानुमान

1 मार्च को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कई जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है। आपको बता दें, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अलग-अलग जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी भी हो सकती है।

दिल्ली में दो डिग्री कम

आज शनिवार की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो अंक कम है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में ज्यादातर आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्ष आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक