Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, चार की मौत, 17 घायल

Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, चार की मौत, 17 घायल

लखनऊ। यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दरअसल यहां पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 17 यात्री घायल हो गए हैं। डिवाइडर से टकराकर पलटी डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर […]

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, तीन की मौत, 17 घायल
inkhbar News
  • Last Updated: February 27, 2023 07:27:29 IST

लखनऊ। यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दरअसल यहां पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 17 यात्री घायल हो गए हैं।

डिवाइडर से टकराकर पलटी डबल डेकर बस

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़े सड़क हादसे में चार लोगों की मौत समेत 17 लोग घायल हो गए हैं। दरअसल हादसे का कारण डबल डेकर बस का डिवाइडर से टकराना है। डिवाइडर से टकरा कर बस पलट गई है। एक्सीडेंट के समय कई यात्री नींद में थे।

माइल स्टोन रात करीब 11.30 बजे की घटना

बता दें कि ये सड़क हादसा माइल स्टोन 88 के पास हुआ। रविवार यानी कल रात लगभग 11.30 बजे एक बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। हादसे के पास फौरन हाईवे पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को संभाला। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।