Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Umesh Pal murder: अतीक से मिलने जेल जाता था उस्मान, उसके लिए मर-मिटने को भी तैयार

Umesh Pal murder: अतीक से मिलने जेल जाता था उस्मान, उसके लिए मर-मिटने को भी तैयार

लखनऊ। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में पहली गोली चलाने वाले शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान को सोमवार को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की छापेमारियां जारी है। आए दिन इस मामले को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की एनकाउंटर में […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 8, 2023 09:09:46 IST

लखनऊ। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में पहली गोली चलाने वाले शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान को सोमवार को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस की छापेमारियां जारी है। आए दिन इस मामले को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की एनकाउंटर में विजय चौधरी ऊर्फ उस्मान अतीक अहमद से काफी दिनों तक संपर्क में रहा था। साथ ही वो अतीक से साबरमती जेल में मिलने भी जाता था।

कहा जाता है कि उस्मान अतीक की बातों से इतना प्रभावित था कि वो उसके कहने पर कुछ भी करने के लिए तैयार रहता था। जेल के बाहर भी वो अतीक अहमद से फ़ोन पर बात किया करता था। अतीक के गुर्गों ने उस्मान को अलग-अलग बंदूक चलाने की ट्रेनिंग दी थी।

विजय ने ही चलाई थी पहली गोली

24 फरवरी को उमेश पाल और उसके गनर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान उमेश के दूसरे गनर को भी गोली लगी थी, जिसके बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उमेश पाल राजूपाल हत्याकांड में मुख्य गवाह थे। उमेश के गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने उस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा था।

 

अतीक ने बदला था नाम

मुठभेड़ में मारे गए शूटर उस्मान चौधरी का नाम पहले विजय चौधरी था। माफिया अतीक अहमद ने उसका धर्म परिवर्तन कराया था। यूपी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि विजय के धर्म परिवर्तन को लेकर जांच चल रही है। उन्होंने विजय चौधरी के उस्मान बनने को लेकर एक माफिया की तरफ इशारा किया। बताया जा रहा है कि ये माफिया कोई और नहीं बल्कि अतीक अहमद है। लेकिन सवाल ये उठता है कि उमेश पाल पर गोली चलाने के बाद विजय चौंकाना क्यों नहीं था। कहा जा रहा कि विजय को लग रहा था कि पुलिस उसे नहीं पकड़ पाएगी।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार