Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की गाड़ी ने एक बाइक को मारी टक्कर, 10 फीट दूर गिरा युवक

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की गाड़ी ने एक बाइक को मारी टक्कर, 10 फीट दूर गिरा युवक

राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार तकरीबन 10 फीट दूर जाकर गिरा। इस घटना के बाद कार में बैठे मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नीचे उतरे और तुरंत घायल युवक को अस्पताल ले गए। दरअसल राजगढ़ […]

Digvijay singh car hit bike
inkhbar News
  • Last Updated: March 10, 2023 08:38:19 IST
राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार तकरीबन 10 फीट दूर जाकर गिरा। इस घटना के बाद कार में बैठे मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह नीचे उतरे और तुरंत घायल युवक को अस्पताल ले गए। दरअसल राजगढ़ से बाइक सवार को इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। बता दें दिग्विजय सिंह भोपाल के अस्पताल में युवक को देखने स्वयं पहुंचे हैं।
दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह गुरुवार को राजगढ़ जिले के कोडक्या गांव के दौरे पर निकले थे। वह कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित की माताजी की मौत पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इसी बीच वहां से राजगढ़ के लिए रवाना हुए। वहीं जीरापुर के पास विजय कॉन्वेंट स्कूल के सामने दिग्विजय सिंह की गाड़ी के सामने बाइक सवार आ गया और इसके बाद ही हादसा हो गया। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने तत्काल घायल शख्स राम बाबू बागरी निवासी परोलिया को जीरापुर अस्पताल पहुंचाया।

दिग्विजय सिंह ने पुलिस से क्या कहा?

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने खुद अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से कहा कि टाइम वेस्ट नहीं करते हुए घायल शख्स को भोपाल शिफ्ट कीजिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा मैं स्वयं इसका अच्छे से इलाज करा लूंगा। डॉक्टरों द्वारा शख्स का प्राथमिक उपचार होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया। खबर के अनुसार, दिग्विजय सिंह ने पुलिस से कहा कि मेरी गाड़ी जब्त करिए। साथ ही ड्राइवर पर भी केस दर्ज़ कीजिए। फिर बाद में दिग्विजय सिंह वहां से राजगढ़ विधायक की गाड़ी से रवाना हो गए। वहीं इस घटना में घायल युवक का इलाज अब भोपाल में चल रहा है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार