Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • TJMM : श्रद्धा को नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे लव रंजन

TJMM : श्रद्धा को नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे लव रंजन

मुंबई: होली के दिन रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर की फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” रिलीज़ हो चुकी है। रिलीज़ होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचानी शुरू कर दी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म में रणबीर-श्रद्धा की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर […]

TJMM BO Collection
inkhbar News
  • Last Updated: March 10, 2023 22:13:27 IST

मुंबई: होली के दिन रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर की फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” रिलीज़ हो चुकी है। रिलीज़ होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचानी शुरू कर दी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच अलग ही क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म में रणबीर-श्रद्धा की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लेकिन फिल्म के निर्देशक लव रंजन तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा को नहीं बल्कि किसी और एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे।

कौन थी फर्स्ट चॉइस

लव रंजन अपनी फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” में श्रद्धा की जगह दीपिका पादुकोण को कास्ट करना चाहते थे। रणबीर और दीपिका की जोड़ी पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुकी है। पहले अजय देवगन भी इस फिल्म का हिस्सा होने वाले थे। लेकिन बाद में वो इस फिल्म से बाहर हो गए। दीपिका ने फिल्म के लिए हाँ नहीं कहा। फिर ये फिल्म श्रद्धा को ऑफर हुई और रणबीर के साथ उनकी जोड़ी बेहद अच्छी भी लग रही है।

कैसी है कहानी

ये कहानी है मिक्की और टिन्नी की। मिक्की यानी रोहन अरोड़ा (रणबीर कपूर) दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके परिवार में दादी, पापा (बोनी कपूर), मम्मी (डिंपल कपाड़िया) के अलावा उसकी बहन, भांजी, जीजाजी और उसका दोस्त (अनुभव सिंह बस्सी) है। मिक्की अपने दोस्त के साथ फैमिली बिजनेस चलाता है। इसके अलावा ये दोनों दोस्त मिलकर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का ब्रेकअप करवाने का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन करते हैं। टिन्नी यानी निशा की बात करें तो वो जॉब करने के लिए अपने परिवार से अलग रह रही होती है।

अब झूठी टिन्नी और मक्कार मिक्की के एक साथ आने के बाद क्या ट्विस्ट आता है इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म में दोनों का टाइमपास रिलेशनशिप प्यार में बदल जाता है, या फिर एक होने से पहले ही दोनों का रिश्ता टूट जाता है। ऐसा सस्पेंस तो लव रंजन की फिल्मों में ही मिल सकता है।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार