Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • शाहरुख खान के हाथ लगी ये बड़ी कामयाबी, मिला सबसे पॉपुलर फिल्म स्टार का ख़िताब

शाहरुख खान के हाथ लगी ये बड़ी कामयाबी, मिला सबसे पॉपुलर फिल्म स्टार का ख़िताब

  मुंबई: ये साल शाहरुख खान के लिए बेहद खास साबित हो रहा है। दरअसल, Ormax Media Popular Male Female Stars List Shah Rukh Khan”,” Salman Khan”,” Akshay Kumar”,” Alia Bhatt”,” Deepika Padukone”,” Kiara Advani शाहरुख खान देश के सबसे पॉपुलर फिल्म स्टार है। दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में जगह बनाई है सलमान खान […]

Shahrukh Khan
inkhbar News
  • Last Updated: March 13, 2023 20:38:19 IST

 

मुंबई: ये साल शाहरुख खान के लिए बेहद खास साबित हो रहा है। दरअसल, Ormax Media Popular Male Female Stars List Shah Rukh Khan”,” Salman Khan”,” Akshay Kumar”,” Alia Bhatt”,” Deepika Padukone”,” Kiara Advani शाहरुख खान देश के सबसे पॉपुलर फिल्म स्टार है। दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में जगह बनाई है सलमान खान ने। आइए आपको बताते हैं इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाले टॉप-5 के बारे में।

ये रही लिस्ट

1. शाहरुख खान

शाहरुख खान पिछले महीने भी देश के सबसे ज्यादा चहिते अभिनेता थे। शाहरुख खान की फैन फॉलोविंग बहुत ज्यादा है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी फिल्म को खूब पसंद किया जाता है। ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने भी उन्होंने इस लिस्ट में पहला मुकाम हासिल किया है।

2. सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऑरमैक्स मीडिया की जारी लिस्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

3..अक्षय कुमार

अक्षय कुमार का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। भले ही अक्षय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है लेकिन इसका असर उनकी लोकप्रियता पर नहीं पड़ा। फ्लॉप फिल्मों के बावजूद अक्षय कुमार ने पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है।

4. ऋतिक रोशन

इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दिए थे। ऋतिक रोशन ने इस लिस्ट में चौथा नंबर हासिल किया है।

5. रणबीर कपूर

इन दिनों रणबीर कपूर अपनी फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर को इस लिस्ट में पांचवा स्थान मिला है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार