Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • TJMM : पहले वीकेंड पर फिल्म ने कमाए 70.24 करोड़, सुपरहिट होगी फिल्म?

TJMM : पहले वीकेंड पर फिल्म ने कमाए 70.24 करोड़, सुपरहिट होगी फिल्म?

मुंबई: तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 70.24 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं 12 मार्च यानी रविवार को फिल्म ने 17.08 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। दर्शकों की तरफ से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 2023 में रणबीर और श्रद्धा […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 13, 2023 19:16:46 IST

मुंबई: तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 70.24 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं 12 मार्च यानी रविवार को फिल्म ने 17.08 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। दर्शकों की तरफ से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 2023 में रणबीर और श्रद्धा की ये फिल्म सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म है। ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

सुपरहिट रही फिल्म

रणबीर कपूर की पिछले दो सालो में रिलीज़ ये दूसरी सुपरहिट फिल्म बनने जा रही है। इससे पहले उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। हालांकि 2022 में रिलीज़ हुई शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। अब तू झूठी मैं मक्कार के पहले वीकेंड के कलेक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म भी सुपरहिट साबित होगी।

कितना कमा सकती है फिल्म

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म “तू झूठी मै मक्कार” ने पहले दिन लग़भग 15 करोड़ का कारोबार किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 50 करोड़ के आस-पास रह सकता है। इस तरह से दोनों की जोड़ी सुपरहिट साबित हो सकती है।

कैसी है कहानी

ये कहानी है मिक्की और टिन्नी की। मिक्की यानी रोहन अरोड़ा (रणबीर कपूर) दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता है। उसके परिवार में दादी, पापा (बोनी कपूर), मम्मी (डिंपल कपाड़िया) के अलावा उसकी बहन, भांजी, जीजाजी और उसका दोस्त (अनुभव सिंह बस्सी) है। मिक्की अपने दोस्त के साथ फैमिली बिजनेस चलाता है। इसके अलावा ये दोनों दोस्त मिलकर बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का ब्रेकअप करवाने का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन करते हैं। टिन्नी यानी निशा की बात करें तो वो जॉब करने के लिए अपने परिवार से अलग रह रही होती है।

अब झूठी टिन्नी और मक्कार मिक्की के एक साथ आने के बाद क्या ट्विस्ट आता है इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म में दोनों का टाइमपास रिलेशनशिप प्यार में बदल जाता है, या फिर एक होने से पहले ही दोनों का रिश्ता टूट जाता है। ऐसा सस्पेंस तो लव रंजन की फिल्मों में ही मिल सकता है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार