Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली है दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर, पहले नंबर पर लाहौर

दिल्ली है दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर, पहले नंबर पर लाहौर

नई दिल्ली। साल 2022 का वायु प्रदूषण सूचकांक जारी किया गया है। इस सूची में भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर है, जबकि इस सूची में पहले नंबर पर पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर का नाम है, वहीं एक साल पहले यानी साल 2021 में इसकी रैंक 15वीं थी। ये […]

साल 2022 का वायु प्रदूषण सूचकांक हुआ जारी
inkhbar News
  • Last Updated: March 15, 2023 09:04:51 IST

नई दिल्ली। साल 2022 का वायु प्रदूषण सूचकांक जारी किया गया है। इस सूची में भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर है, जबकि इस सूची में पहले नंबर पर पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर का नाम है, वहीं एक साल पहले यानी साल 2021 में इसकी रैंक 15वीं थी। ये शहर पाकिस्तान के सबसे व्यस्त शहरों में से एक हैं।

दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर भारत में

गौरतलब है कि ताजा वायु प्रदूषण सूचकांक में सिर्फ 6 देशों ने ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों को पूरा किया है। इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, एस्टोनिया, ग्रेनाडा, आइसलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का नाम है। वहीं सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले टॉप 10 शहरों में से 8 शहर मध्य और दक्षिण एशियाई हैं। भिवाड़ी भारत का सबसे ज्यादा और दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है। वहीं दिल्ली इस सूची में तीसरे स्थान पर है।

भारत-पाकिस्तान खराब वायु गुणवत्ता वाले देश

बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान आमतौर पर मध्य और साउथ एशिया क्षेत्र में सबसे खराब वायु गुणवत्ता अनुभव करने वाले देश है। इस क्षेत्र में बांग्लादेश, ईरान, किगिस्तान, कजाकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका, नेपाल, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे देश भी शामिल है। मध्य और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सिर्फ 9 शहर ऐसे हैं जो की 2022 की लिस्ट में PM2.5 की सांद्रता हासिल की है, डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों को पूरा करता है।

15 से पहले स्थान पर पहुंचा पाक का लाहौर

अगर देश की बात करें तो इस सूचकांक में भारत 8वें स्थान पर है। वहीं अगर प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र की बात करें तो इसमें पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लाहौर पहले स्थान पर है। लाहौर साल 2022 का सबसे प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र है, वहीं एक साल पहले यानी साल 2021 में इसकी रैंक 15वीं थी। ये शहर पाकिस्तान के सबसे व्यस्त शहरों में से एक हैं।

दुनिया के पांच सबसे ज्यादा प्रदूषित देश

साल 2022 में वायु प्रदूषण सूचकांक में भारत का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। हालांकि इससे एक साल पहले जारी हुए सूचकांक से 3 स्थानों का सुधार जरूर हुआ है। अगर दुनिया के पांच सबसे प्रदूषित देशों की बात करें तो ये क्रमशः चाड, इराक, पाकिस्तान, बहरीन और बांग्लादेश हैं। वहीं भारत का स्थान इस सूची में 8वां है। वायु प्रदूषण सूचकांक की इस सूची को स्विट्जरलैंड की फर्म आईक्यू एयर ने वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट के नाम से मंगलवार को जारी किया है।