Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • प्रियंका के लिए लॉ रोच ने कहा ” सैंपल साइज” अभिनेत्री का रिएक्शन आया सामने

प्रियंका के लिए लॉ रोच ने कहा ” सैंपल साइज” अभिनेत्री का रिएक्शन आया सामने

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के बीच अलग ही लोकप्रियता हासिल की। प्रियंका चोपड़ा भले ही देश से दूर है लेकिन उनकी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने एक्स स्टाइलिस्ट लॉ रोच के बयान […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 19, 2023 16:30:27 IST

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के बीच अलग ही लोकप्रियता हासिल की। प्रियंका चोपड़ा भले ही देश से दूर है लेकिन उनकी पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने एक्स स्टाइलिस्ट लॉ रोच के बयान पर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, लॉ रोच ने प्रियंका चोपड़ा को सैंपल साइज कहा था। प्रियंका चोपड़ा ने एक बार बताया था कि वो अपनी बॉडी की वजह से नमूना आकार नहीं थी। इसके लिए उन्होंने अब रोना बंद कर दिया है। इसे लेकर लॉ रोच ने प्रियंका के लिए ये बात कही।

प्रियंका का जवाब

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा साउथ वेस्ट फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थी। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि ‘वह कभी भी नमूना आकार नहीं थीं जिस वजह से वो बॉडी शेमिंग से परेशान होती थी। लेकिन अब इस मामले को लेकर मैंने रोना बंद कर दिया है।’ दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने ये बयान देते वक्त किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने ये बयान इशारों ही इशारों में अपने एक्स स्टाइलिस्ट लॉ रोच को लेकर दिया था।

अब इस मामले को लेकर एक्स स्टाइलिस्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि ‘मैंने उन्हें लेकर ये बात गलत तरीके से नहीं कही थी। लेकिन उनके एंजेट ने शायद इसे गलत तरीके से उनके सामने रखा। हालांकि अब मैं प्रियंका के साथ काम नहीं कर रहा हूँ। मुझे लगता है यही वजह है कि मुझे बाहर किया गया है। इसके अलावा मैं प्रियंका चोपड़ा की काफी तारीफ भी करता हूं और उनसे प्यार करता हूँ।

प्रियंका की अपकमिंग फ़िल्में

वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक शानदार वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया और कैटरीना भी नजर आएंगी। अभिनेत्री लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार