Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • पुलिस के शिकंजे में फँसा ‘सीरियल किसर’, औरतों को देखकर करता था Lip Lock

पुलिस के शिकंजे में फँसा ‘सीरियल किसर’, औरतों को देखकर करता था Lip Lock

पटना: बिहार से एक बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने निकल कर आ रही है। यहाँ के जमुई में सीरियल किसर के गिरोह का राजफास हुआ है। जी हाँ, आपको बता दें, रविवार देर रात पुलिस ने इस गिरोह के सरगना व उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक ये सभी […]

पुलिस के शिकंजे में फँसा 'सीरियल किसर', औरतों को देखकर करता था Lip Lock
inkhbar News
  • Last Updated: March 20, 2023 20:03:36 IST

पटना: बिहार से एक बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने निकल कर आ रही है। यहाँ के जमुई में सीरियल किसर के गिरोह का राजफास हुआ है। जी हाँ, आपको बता दें, रविवार देर रात पुलिस ने इस गिरोह के सरगना व उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक ये सभी दिन में महिलाओं को परेशान करते हैं और रात में लूट की वारदात को अंजाम देते हैं।

 

सीरियल किलर नहीं “सीरियल किसर”

 

दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महिसौदी बाबू टोला में छापेमारी की। पुलिस ने लूट की इस छापेमारी को अंजाम दिया था। यहीं पर पुलिस ने सीरियल किसिंग गैंग के सरगना को पकड़ा था। साथ ही उसके 4 साथियों को भी गिरफ्तार किया है। बता दें, यह गैंग कई दिनों से लोगों और पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. सीरियल किसर गैंग के सरगना की पहचान मोहिसौरही मोहल्ला निवासी मो. यह अकरम के तौर पर हुई है।

 

थाने में कई सारे मामले दर्ज

बताया जा रहा है कि इस गिरोह के खिलाफ थाने में कई प्राथमिकी दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इन सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है। इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जाँच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि ये सीरियल किसर महिलाओं को परेशान करते हैं। फिर मौका मिलने पर उन्हें चूम कर भाग जाया करते थे। यही नहीं, ये रात में भी डकैती को अंजाम देते हैं। इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उनके खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।

 

पहले भी एक सीरियल किसर गिरफ्तार

बता दें कि इससे पहले सीरियल गैंग के सरगना किसर ने जमुई सदर अस्पताल मुख्यालय में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी से छेड़खानी किया था। जानकारी के मुताबिक महिला को अकेला देख एक सीरियल किसर दौड़ता हुआ आया और किस करते हुए भाग गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दिख रहा था कि स्वास्थ्यकर्मी कॉल पर बीच-बचाव कर रहा है और इसी बीच उसे अकेला देख एक सिरफिरा युवक आ धमका। फिर वह उसे जोर जोर से किस करने लगा। पूरी घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बता दें कि यह घटना 10 मार्च की है।

 

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक