Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • एक्शन में भगवंत मान, ‘पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक’ मामले में पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

एक्शन में भगवंत मान, ‘पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक’ मामले में पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

चंडीगढ़। पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुए चूक मामले में भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए हैं। दरअसल 5 फरवरी 2022 को फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा पीएम मोदी के जाने वाले मार्ग को बाधित कर दिया गया था। इस कारण प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर फंस गया था। इस घटना […]

एक्शन में भगवंत मान, 'पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक
inkhbar News
  • Last Updated: March 21, 2023 11:16:36 IST

चंडीगढ़। पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुए चूक मामले में भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए हैं। दरअसल 5 फरवरी 2022 को फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा पीएम मोदी के जाने वाले मार्ग को बाधित कर दिया गया था। इस कारण प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर फंस गया था। इस घटना के बाद पीएम मोदी राज्य में रैली समेत कई कार्यक्रमों में भाग लिए बिना वापस लौट गए थे। अब इस मामले में सूबे के सीएम भगवंत मान ने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिए हैं।

पूर्व डीजीपी समेत दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

पिछले साल जनवरी महीने में पीएम मोदी की पंजाब में एक दौरा था। इस दौरे के दौरान उनके सुरक्षा में चूक हुई और पीएम मोदी के मार्ग को बाधित करके उनके काफिले को फ्लाईओवर में रोक दिया गया था। अब इसी मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस. चट्टोपाध्याय समेत दो अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मनक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

संलिप्त अधिकारियों से मांगा जाएगा जवाब

बता दें कि चट्टोपाध्याय सेवानिवत्त हो चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री के आदेश के बाद इनके साथ-साथ तत्कालीन पुलिस उप महानिरीक्षक इंदरबीर सिंह और फिरोजपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि इन अधिकारियों को उस प्रकरण के बारे में अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा जाएगा।

शीर्ष अदालत ने जांच के लिए गठित की थी समिति

गौरतलब है कि जनवरी 2022 में पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में चूक हुई थी। इस मामले की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त समिति ने कई अधिकारियों को दोषी माना था। 5 जनवरी के दिन प्रदर्शनकारियों द्वारा मार्ग बाधित करने के कारण पीएम मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर फंस गया था। इसके बाद वो किसी कार्यक्रम में भाग लिए बिना वापस लौट गए थे। फिर 12 जनवरी को शीर्ष अदालत द्वारा उल्लंघन की जांच के लिए समिति गठित की गई थी।