Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • केसी त्यागी की छुट्टी! JDU की राष्ट्रीय टीम में 22 महासचिव और 7 सचिव

केसी त्यागी की छुट्टी! JDU की राष्ट्रीय टीम में 22 महासचिव और 7 सचिव

पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी टीम तैयार कर ली है। नई टीम से केसी त्यागी को बाहर कर दिया गया है। मंगलवार को नई टीम का ऐलान किया गया और टीम में उपाध्यक्ष के अलावा 22 महासचिव, 7 सचिव और कोषाध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई। आपको बता […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 21, 2023 17:44:32 IST

पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपनी टीम तैयार कर ली है। नई टीम से केसी त्यागी को बाहर कर दिया गया है। मंगलवार को नई टीम का ऐलान किया गया और टीम में उपाध्यक्ष के अलावा 22 महासचिव, 7 सचिव और कोषाध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई। आपको बता दें, केसी त्यागी जेडीयू के वरिष्ठ महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता थे। इस नई टीम में उनका नाम नहीं है।

लिस्ट में इनका नाम है शामिल

जेडीयू की नई टीम में पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मंगनीलाल मंडल को बनाया गया है। नई लिस्ट में 22 लोगों को महासचिव बनाया गया हैं। नई टीम में रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातिमी, संजय झा, गिरधारी यादव, संतोष कुमार कुशवाहा, रामसेवक सिंह, चंद्रेश्वर प्रसार चंद्रवंशी, दशई चौधरी, गुलाम रसूल बलियावी, आरपी मंडल, विजय कुमार मांझी, भगवान सिंह कुशवाहा, कहकशां परवीन और राजकुमार शर्मा का नाम शामिल है।

पूर्व विधायक राजीव रंजन को जनरल सेक्रेट्री के अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बनाया गया है। वहीं यूपी के सांसद धनंजय सिंह, हरीश चंद्र पाटिल, कमर आलम, अशफाक अहमद, इंजीनियर सुनील, हर्षवर्धन और राज सिंह मान को भी महासचिव की जिम्मेदारी दी गई।
7 नए सचिवों में रविंद्र प्रसाद सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय वर्मा, अनूप पटेल, दयानंद राय और संजय कुमार का नाम शुमार है। कोषाध्यक्ष सांसद आलोक कुमार सुमन को बनाया गया है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार