Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दुनियाभर के अमीरों में मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय, फिसले गौतम अडानी

दुनियाभर के अमीरों में मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय, फिसले गौतम अडानी

नई दिल्ली: हाल के महीनों में गौतम अडानी नेटवर्थ में तेज गिरावट का फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को भी हुआ। इस वजह से मुकेश अंबानी फिर से भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। इतना ही नहीं, अब वह दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों में शामिल होने वाले इकलौते […]

दुनियाभर के अमीरों में मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय, फिसले गौतम अडानी
inkhbar News
  • Last Updated: March 22, 2023 15:47:05 IST

नई दिल्ली: हाल के महीनों में गौतम अडानी नेटवर्थ में तेज गिरावट का फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को भी हुआ। इस वजह से मुकेश अंबानी फिर से भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। इतना ही नहीं, अब वह दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय हैं। हुरुन की ताजा अमीरों की सूची से यह जानकारी सामने आई है।

एशिया में सबसे अमीर

 

सर्च प्लेटफॉर्म हुरुन ने रियल एस्टेट कंपनी M3M के साथ मिलकर अमीरों की लिस्ट जारी की है। The 2023 M3M Hurun Global Rich List के अनुसार, मुकेश अंबानी न केवल भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं, बल्कि वे दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में इकलौते भारतीय भी हैं।

अडानी की संपत्ति इतनी घटी

 

लिस्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ अब 82 अरब डॉलर है। पिछले साल हुरुन की लिस्ट में अमीर भारतीयों में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी पहले नंबर पर थे, जबकि उनके बाद मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर थे। पिछले साल की लिस्ट के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ 130 अरब डॉलर के करीब थी। हालांकि, अब उनकी नेटवर्थ घटकर 53 अरब डॉलर रह गई है। नेटवर्थ में आधी से ज्यादा गिरावट के बाद भी गौतम अडानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं।

 

कोविड ने कुबेर बना दिया

 

हुरुन की अमीरों की सूची के अनुसार, साइरस पूनावाला भारत में तीसरे सबसे बड़े धनकुबेर हैं। उनकी कुल संपत्ति 28 अरब डॉलर आंकी गई है। कोविड प्रकोप के दौरान साइरस पूनावाला को काफी फायदा हुआ है। उनकी कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर कोविड टीकों का उत्पादन कर रही है। उनकी कंपनी भारत को वैक्सीन की सप्लाई करती रही है। साथ ही दुनिया के कई देशों में उनकी वैक्सीन की खेप पहुंच चुकी है।

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश