Inkhabar

महिलाओं के बारे में ये बात आप नहीं जानते होंगे !

महिलाएं चाहे आप की कितनी भी अच्छी दोस्त क्यों ना हो, आप उनके बारे में कितना ही क्यों ना जानते हों लेकिन महिलाओं की कुछ आदतें ऐसी हैं जिन्हें वो किसी से शेयर नहीं करती. अब चाहे वह फैमिली, फ्रेंड्स या उनका लाइफ पार्टनर ही क्यों न हो.

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: November 2, 2015 08:18:58 IST
नई दिल्ली. महिलाएं चाहें आप की कितनी भी अच्छी दोस्त क्यों ना हों, आप उनके बारे में कितना ही क्यों ना जानते हों लेकिन महिलाओं की कुछ आदतें ऐसी हैं जिन्हें वो किसी से शेयर नहीं करती. चाहे वो फ्रेंड्स या उनका लाइफ पार्टनर ही क्यों न हो.
 
एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि महिलाएं कई ऐसे बातें छुपाए रखती हैं जिन्हें वो किसी से भी शेयर नहीं करतीं. आइए हम आप को बताते हैं कि कौन-कौन सी ऐसी चीज़े हैं जिसे बताने में वो सबसे कतराती हैं. 
 
पब्लिक प्लेस पर कम खाना
पब्लिक प्लेस पर ज्यादातर लड़कियां शर्म की वजह से कम खाना पसंद करती है. सर्वे में ये बात भी सामने आई है कि पब्लिक प्लेस पर लड़के उन्हें ज्यादा घूरते हैं इसलिए भी वो कम खाती हैं. 
 
एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर बात करने से बचना
लड़कियां एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर बात करने से बचती हैं. उन्हें लगता है कि इस पर बात करने से लोग उन पर ऊंगलियां उठाने लगेंगे और उनका  ब्वॉयफ्रेंड उनसे दूर हो जाएगा.  
 
बेस्ट फ्रेंड के साथ घूमना
कुछ लड़कियां अगर अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ कहीं घूमने जाती हैं तो वो ये बात भी अपने ब्वॉयफ्रेंड से झुपाती है. लड़कियों को लगता है कि कहीं वो उस पर शक ना करने लगे. 
 
एक वक्त पर दो लड़कों को डेट करना
कुछ लड़कियां एक वक्त में दो लड़कों को डेट करती है और दोनों के साथ कमिटमेंट के साथ रहती है लेकिन इस बात का जिक्र वो किसी से नहीं करती. ऐसा क्यों करती हैं लड़कियां, ये तो समझ से परे है लेकिन माना जाता है कि वो एक साथ दो नाव की सवारी इसलिए भी करती हैं कि वो सही लाइफ पार्टनर चुन सकें.
 
गिफ्ट लेना
कुछ लड़कियों को गिफ्ट लेने का बड़ा शौक होता है लेकिन अपने इस शौक के बारे में वे किसी को नहीं बताती. वो सोचती हैं कि अगर वो ऐसा करेंगी तो लोग उनको लालची बोलने लगेंगे.

Tags