मुंबई: अजय देवगन की फिल्म भोला सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। अभिनेता की इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वो घड़ी आ ही गई जब भोला रिलीज़ हो गई है। अब क्या फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हुई है या नहीं ? ये तो फिल्म के कलेक्शन से ही पता चल पाएगा। आइए जानते हैं रिलीज़ के दूसरे दिन फिल्म भोला का कैसा रहा कलेक्शन।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप बनी हुई है। फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन शानदार कलेक्शन किया था। वहीं रिलीज़ के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म भोला ने रिलीज़ के दूसरे दिन 7.80 करोड़ का कारोबार किया है जो कि पहले दिन के मुताबिक बेहद कम है। गौरतलब है कि रिलीज़ के पहले दिन फिल्म ने 11.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। भोला की टोटल कमाई की बात की जाए तो वो 18.60 करोड़ हो गई है।
बता दें, अजय देवगन की फिल्म साउथ फिल्म कैथी की रीमेक है। लोकेश कनगराज निर्देशित तमिल फिल्म कैथी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्ती शिवकुमार को कास्ट किया गया था। साल 2019 में यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई थी। केथी कार्ती के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक रही है।
हाल ही में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम-2 रिलीज़ हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म में उनके साथ तबु नजर आईं थी। वहीं उनकी फिल्म भोला रिलीज़ हो चुकी है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से उनके अपोजिट पुलिस की वर्दी में तबु नजर आई है। इसके अलावा अजय देवगन अपनी अपकमिंग मैदान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं हाल ही में रोहित शेट्टी ने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ऐलान किया था।
दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!
India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार