Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • दिल्ली : द्वारका साउथ इलाके में सेरआम वकील को मारी गोली, मौत

दिल्ली : द्वारका साउथ इलाके में सेरआम वकील को मारी गोली, मौत

नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ इलाके द्वारका में एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक वकील के पहचान वीरेंद्र के रूप में […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 1, 2023 19:05:31 IST

नई दिल्ली: दिल्ली के साउथ इलाके द्वारका में एक वकील की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक वकील के पहचान वीरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पक्षों की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी देते पुलिस ने बताया कि ये मामला शाम चार बजे के आसपास का है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बाइक पर सवार होकर हमला करने पहुंचे थे। जिस समय वीरेंद्र पर फायरिंग की गई उस समय वो अपनी कार में था। आरोपियों ने वीरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी।

सीसीटीवी फुटेज की पुलिस कर रही जांच

इस मामले को लेकर पुलिस की टीम घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के आसपास रहने वाले कुछ लोगों से भी मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि ये मामला आपसी रंजिश का है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिवार से पूछताछ कर रही है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार