Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • नालंदा : बिहारशरीफ में एक बार फिर दो गुट आपस में भिड़े, 12 राउंड हुई फायरिंग

नालंदा : बिहारशरीफ में एक बार फिर दो गुट आपस में भिड़े, 12 राउंड हुई फायरिंग

नालंदा : नालंदा के बिहारशरीफ में एक बार फिर दो गुट आपस में भिड़ गये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक घटना में 12 से ज्यादा गोलियां चलाई गई जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए बिहारशरीफ में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 1, 2023 21:06:38 IST

नालंदा : नालंदा के बिहारशरीफ में एक बार फिर दो गुट आपस में भिड़ गये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक घटना में 12 से ज्यादा गोलियां चलाई गई जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए बिहारशरीफ में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

रामनवमी के दिन शुरू हुई हिंसा को लेकर बिहार में अब भी तनाव का माहौल है। एक दिन बाद भी नालंदा और सासाराम में झड़पें हुईं। पुलिस ने हिंसा के आरोप में दोनों जिलों से 45 लोगों को हिरासत में लिया है। तोड़फोड़ और हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों जिलों में धारा 144 लागू है। यानी कहीं भी चार से ज्यादा लोगों के जमा होने की इजाजत नहीं है। प्रशासन ने मोहल्ले में किसी भी तरह के मार्च, धरना या प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। दोनों जिलों में पुलिस दस्ते का कैंप जारी है। सासाराम में 2 अप्रैल को होने वाले अमित शाह के प्रदर्शन को हिंसा के बाद रद्द कर दिया गया था।

क्यों हुई हिंसा?

31 मार्च को नालंदा के बिहारशरीफ में रामनवमी का जुलूस निकाला गया। नालंदा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला भी है। नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट हो गई। 31 मार्च को यात्रा गगन दीवान इलाके से निकली। इस बीच दोनों गुटों के बीच कुछ बात पर बहस शुरू हो गई है। बहस ने ऐसा रूप ले लिया कि भीड़ ने बेकाबू होकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

गया, भागलपुर और मुंगेर में भी हिंसा

साथ ही गया के चाकंद में भी रामनवमी के दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई। गया पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव भी किया गया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यहां पुलिस दस्ते को भी तैनात किया गया था। भागलपुर के रामनवमी और मुंगेर में भी झड़प की खबरें आईं। भागलपुर के नवगछिया इलाके में दो गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। वहीं मुंगेर के हजरतगंज मोहल्ला गतिरोध के मामले में पुलिस ने 200 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags