Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Forbes Billionaries 2023: मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, अदाणी इस नंबर पर खिसके

Forbes Billionaries 2023: मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, अदाणी इस नंबर पर खिसके

नई दिल्ली। फोर्ब्स की मगंलवार को जारी 2023 की अरबपतियों की सूची के मुताबिक, मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं दुनिया के सबसे अमीरों में वह 9वें स्थान पर हैं। वहीं बात अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की करें […]

मुकेश अंबानी
inkhbar News
  • Last Updated: April 5, 2023 08:29:58 IST

नई दिल्ली। फोर्ब्स की मगंलवार को जारी 2023 की अरबपतियों की सूची के मुताबिक, मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वहीं दुनिया के सबसे अमीरों में वह 9वें स्थान पर हैं। वहीं बात अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की करें तो इस बार 47.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अमीरों की वैश्विक सूची में 24वें स्थान पर खिसक गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 24 जनवरी 2023 को 126 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। लेकिन हिंडनबर्ग रिसर्च आरोपों के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आई है।

169 भारतीयों ने बनाई जगह

अमीरों की इस सूची में इस बार रिकॉर्ड 169 भारतीय अरबपतियों ने जगह बनाई है। वहीं पिछले साल यह संख्या 166 थी। हालांकि, संख्या बढ़ने के बाद इन अमीरों ककी संपत्ति 10 फीसदी घटकर 675 अरब डॉलर रह गई है। फोर्ब्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले साल जहां 100 अरब डॉलर से अधिक की आय वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।

जानिए दुनिया का अमीर आदमी कौन ?

फिलहाल फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 211 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं 180 अरब डॉलर के साथ एलन मस्क दूसरे, 114 अरब डॉलर के साथ जेफ बेजोस तीसरे और 107 अरब डॉलर के साथ लैरी एलिसन और वॉरेन बफे 106 अरब डॉलर के साथ चौथे और पांचवे स्थान पर हैं। वहीं बिल गेट्स 104 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं।

अमीरों की संपत्ति में आई गिरावट

फोर्ब्स वर्ल्ड बिलेनियर सूची के मुताबिक पिछले एक साल में दुनिया के 25 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति लगभग 200 अरब डॉलर घट गई है। 2022 में उनकी कुल संपत्ति 2,300 अरब डॉलर थी, जो अब घटकर 2,100 अरब डॉलर रह गई है। वहीं अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की संपत्ति में सबसे ज्यादा 57 अरब डॉलर की कमी आई है। इसके बाद एलन मस्क की संपत्ति में एक साल में 39 अरब डॉलर की गिरावट आई है।