Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Bihar MLC Election Live: कोसी में भाजपा प्रत्याशी की हुई हार, लहराया जदयू का परचम

Bihar MLC Election Live: कोसी में भाजपा प्रत्याशी की हुई हार, लहराया जदयू का परचम

पटना : बिहार में 31 मार्च को विधान परिषद चुनाव हुए थे। इसके बाद आज 5 अप्रैल को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें, नतीजों से पहले रुझान आने भी शुरू हो गए है। इन रुझान ने सभी को हैरान कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन विधान परिषद चुनावों में प्रशांत […]

Bihar MLC Election Live: कोसी में भाजपा प्रत्याशी की हुई हार, लहराया जदयू का परचम
inkhbar News
  • Last Updated: April 5, 2023 17:00:18 IST

पटना : बिहार में 31 मार्च को विधान परिषद चुनाव हुए थे। इसके बाद आज 5 अप्रैल को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें, नतीजों से पहले रुझान आने भी शुरू हो गए है। इन रुझान ने सभी को हैरान कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन विधान परिषद चुनावों में प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं सारण विधान परिषद सीट से भी प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार सबसे आगे बताए जा रहे है।

 

➨ कोसी विधान परिषद के नतीजे

 

आपको बता दें, बिहार विधान परिषद चुनाव में कोसी शिक्षक पद का चुनाव परिणाम जारी हो गया है। जानकारी के मुताबिक यहां से जदयू के संजीव कुमार सिंह जीते हैं। इस चुनाव में संजीव सिंह को 8692 वोट मिले हैं। इसी के साथ बीजेपी प्रत्याशी को 599 वोट ही मिले हैं। बता दें, 13467 वोट वैलिड पाए गए। आपको बता दें कि MLC चुनाव में वोटों की गिनती 5 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी।

 

➨ भाजपा के प्रत्याशी को हराया

रंजन कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव में बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ा था। दूसरी ओर जदयू के संजीव कुमार सिंह अपने चुनावी मैदान में उतरे थे। साथ ही कई सारे निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव में किस्मत आजमा रहे थे।

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक