Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • IPL जीतने के बाद शाहरुख खान ने पठान स्टाइल में की रिंकू सिंह की तारीफ़

IPL जीतने के बाद शाहरुख खान ने पठान स्टाइल में की रिंकू सिंह की तारीफ़

मुंबई: 9 मार्च को हुए आईपीएल के मैच में KKR के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेलते हुए कमाल कर दिया। अंतिम ओवर में उन्होंने 5 छक्के मारकर अपनी टीम की जीत पक्की कर ली। मैच जीतने के बाद KKR के ओनर शाहरुख खान ने उनकी खूब तारीफ़ की। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 10, 2023 16:42:00 IST

मुंबई: 9 मार्च को हुए आईपीएल के मैच में KKR के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेलते हुए कमाल कर दिया। अंतिम ओवर में उन्होंने 5 छक्के मारकर अपनी टीम की जीत पक्की कर ली। मैच जीतने के बाद KKR के ओनर शाहरुख खान ने उनकी खूब तारीफ़ की। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर रिंकू की तस्वीर साझा की और उन्हें बधाई दी। इसके अलावा रणवीर सिंह, आर्यन और सुहाना खान ने भी रिंकू के इस प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शाहरुख का रिएक्शन

9 मार्च को अहमदाबाद में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खेला गया। मैच बहुत रोचक था.. KKR को अंतिम ओवर में 29 रन बनाने थे। पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दे दी। अगली 5 गेंदों पर रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जड़ कर अपनी टीम को एक चमत्कारी जीत दिला दी। मैच खत्म होने के तुरंत बाद शाहरुख खान ने ट्वीट किया और लिखा- ‘झूमे जो रिंकू, मेरा बच्चा।’ हमेशा अपने आप पर भरोसा रखना चाहिए।

Inkhabar

रणवीर सिंह का रिएक्शन

रिंकू सिंह के शानदार प्रदर्शन पर रणवीर सिंह का भी रिएक्शन सामने आया है। रणवीर सिंह ने लिखा- रिंकू..ये क्या था? इस तरह से रणवीर सिंह ने रिंकू की तारीफ में शब्द लिखे। आपको बता दें, शाहरुख इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक है। इसके साथ ही जूही चावला और उनके पति जय मेहता भी टीम के को-ओनर रह चुके हैं। शाहरुख अक्सर टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम पर मौजूद रहते हैं।

इन फिल्मो में नजर आएंगे शाहरुख

वहीं शाहरुख़ खान की फिल्मों की बात करें तो अभिनेता हाल ही में फिल्म ‘पठान’ में नजर आए थे। शाहरुख फैंस को ‘डंकी’ की जानकारी पहले ही मिल चुकी है। वहीं फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। फिल्म के टीजर से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जबरदस्त होने वाली है। शाहरुख़ खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और विजय के अलावा नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

 

 

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “