Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Rapper Honey singh के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई FIR, अपरहरण करने के लगाए आरोप

Rapper Honey singh के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई FIR, अपरहरण करने के लगाए आरोप

मुंबई। सिंगर और रैपर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विवेक रमन नाम के एक व्यक्ति ने मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में हनी सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले पर एफआईआर दर्ज कराने वाले शख्स विवेक का कहना है कि हनी सिंह और […]

Honey singh
inkhbar News
  • Last Updated: April 20, 2023 17:11:54 IST

मुंबई। सिंगर और रैपर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विवेक रमन नाम के एक व्यक्ति ने मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में हनी सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले पर एफआईआर दर्ज कराने वाले शख्स विवेक का कहना है कि हनी सिंह और उसके साथियों ने पहले उसे किडनैप किया फिर होटल में बंदी बनाकर उसके साथ मारपीट की। इसके अलावा विवेक ने हनी सिंह और उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

विवेक ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने कुछ दिनों पहले फेस्टिवीना नाम के होटल में इवेंट आयोजित किया था। उन्होंने इस इवेंट में हनी सिंह को परफॉर्म करने के लिए बुलाया था। लेकिन जब पैसों की गड़बड़ी हुई तब उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। ये बात हनी सिंह को पंसद नहीं आई इसलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर आयोजक को किडनैप कराया। फिर मुंबई के सहार में स्थित होटल में बंदी बनाकर मारपीट की।

विवादों से पुराना नाता

बता दें, मामले को लेकर फिलहल हनी सिंह की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं बात हनी सिंह की करें तो पहले भी इनका विवादों से पुराना नाता रहा है। सबसे पहले उनपर गानों के जरिए अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप था, फिर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। और अब उनपर किडनैपिंग और मारपीट का इल्जाम लगा है।