Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Karnataka: महिलाओं को 2 हजार प्रतिमाह दिए जाएंगे- हनूर जन संबोधन में प्रियंका गांधी

Karnataka: महिलाओं को 2 हजार प्रतिमाह दिए जाएंगे- हनूर जन संबोधन में प्रियंका गांधी

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लगभग 15 दिन का समय बचा है। जैसै-जैसे राज्य में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां अपनी प्रचार-प्रसार बढ़ा रही हैं। जहां एक ओर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी यहां पर जोरो-शोरो से अपना प्रचार कर रही है, वहीं अब कांग्रेस भी अपनी खोई सियासत पाने की कोशिश […]

महिलाओं को 2 हजार प्रतिमाह दिए जाएंगे- हनूर जन संबोधन में प्रियंका गांधी
inkhbar News
  • Last Updated: April 25, 2023 20:42:19 IST

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लगभग 15 दिन का समय बचा है। जैसै-जैसे राज्य में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां अपनी प्रचार-प्रसार बढ़ा रही हैं। जहां एक ओर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी यहां पर जोरो-शोरो से अपना प्रचार कर रही है, वहीं अब कांग्रेस भी अपनी खोई सियासत पाने की कोशिश में लगी है।

संबोधन में महिलाओं का रखा ध्यान

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज चुनावी राज्य में कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित किया। उनकी ये जनसभा राज्य के हनूर इलाके में थी। अपने इस संबोधन में उन्होंने राज्य के महिलाओं ध्यान में रखकर कई सारी बातें कही।

पैसे सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार आती है तो उनकी पार्टी यहां की महिलाओं को प्रतिमाह 2 हजार रुपए देगी। प्रियंका गांधी ने ये बात उस समय कही, जब वो हनूर इलाके में एक जनसभा को संबोधित कर रही थी।

समाज का भविष्य होती हैं महिलाएं- प्रियंका

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने दावा किया है कि, कर्नाटक की महिलाओं को 2 हजार रुपए प्रतिमाह सीधे उनके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। हनूर जनसभा को संबोधित करते समय उन्होंने बताया कि महिलाएं किसी भी समाज और देश का भविष्य बना सकती है।

10 मई को चुनाव, 13 मई को रिजल्ट

गौरतलब है कि चुनावी राज्य कर्नाटक में 10 मई को मतदान है। वहीं इसके मतगणना की प्रकिया 13 मई को की जाएगी और उस दिन चुनाव का रिजल्ट आएगा। अभी 224 विधानसभा सीट वाले कर्नाटक में बसवराज बोम्मई की भाजपा सरकार का कब्जा है।