Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पंजाब: लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत, कई बेहोश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पंजाब: लुधियाना में जहरीली गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत, कई बेहोश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक कारखाने में गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग बेहोश बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। Nine people dead and 11 hospitalised in an […]

(पंजाब के लुधियाना में जहरीली गैस का रिसाव)
inkhbar News
  • Last Updated: April 30, 2023 12:27:46 IST

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक कारखाने में गैस लीक होने से 9 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग बेहोश बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।

NDRF की टीम मौके पर तैनात

जहरीली गैस लीक होने का ये मामला लुधियाना शहर के ग्यासपुरा का बताया जा रहा है। गैस लीकेज से प्रभावित इलाके से लोगों को निकालने के लिए मौके पर एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है। बेहोश हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। आगे की जांच जारी है।