Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Anushka Sharma के Birthday पर Virat kohli ने पोस्ट की अनदेखी तस्वीरें, ऐसे किया प्यार का इजहार

Anushka Sharma के Birthday पर Virat kohli ने पोस्ट की अनदेखी तस्वीरें, ऐसे किया प्यार का इजहार

नई दिल्ली। Anushka Sharma आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। 2008 में रब ने बना दी जोड़ी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा आज इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में गिनी जाती है। अपनी पहली ही फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद भारतीय क्रिकेट […]

Virat kohli
inkhbar News
  • Last Updated: May 1, 2023 12:55:27 IST

नई दिल्ली। Anushka Sharma आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। 2008 में रब ने बना दी जोड़ी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा आज इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में गिनी जाती है। अपनी पहली ही फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी Virat kohli को लंबे समय तक डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी कर ली जिसके बाद इन दोनों का सफर ओर भी प्यारा हो गया, अब दोनों की एक बेटी भी है। विराट और अनुष्का का क्रेज भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है। अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को हुआ था और आज वो अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। ऐसे में विराट ने अनुष्का के 35वें जन्मदिन पर कुछ UNSEEN तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही बहुत प्यारा सा मैसेज भी लिखा है।

 Virat kohli ने किया ट्वीट

इस दौरान विराट कोहली ने कुल 7 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक फोटो में वह अनुष्का के साथ हैं, जबकि बाकी सब में अनुष्का शर्मा अकेली ही दिख रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विराट ने लिखा कि, अच्छे-बुरे हर समय में और तुम्हारे हर क्यूट पागलपन से मुझे प्यार है। हैप्पी बर्थडे माय एवरीथिंग अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा का फिल्मी करियर

अनुष्का शर्मा ने बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ की थी। ये फिल्म सुपरहिट रही और इसके बाद अनुष्का शर्मा बैंड बाजा बारात, सुल्तान, दिल धड़कने दो और ऐ दिल है मुश्किल और सूई धागा जैसी फिल्मों में भी नजर आई थी।