Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • रूस ने यूक्रेन पर किया फॉस्फोरम बम से अटैक, पूरा शहर जलकर हुआ खाक

रूस ने यूक्रेन पर किया फॉस्फोरम बम से अटैक, पूरा शहर जलकर हुआ खाक

नई दिल्ली। रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। बता दें रूस ने यूक्रेन के बखमुत शहर पर फॉस्फोरम बम से हमला किया है। इसकी जानकारी यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई है। यूक्रेनी सेना द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमे एक ड्रोन फुटेज में देखा जा सकता है […]

रूस
inkhbar News
  • Last Updated: May 7, 2023 10:14:52 IST

नई दिल्ली। रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। बता दें रूस ने यूक्रेन के बखमुत शहर पर फॉस्फोरम बम से हमला किया है। इसकी जानकारी यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई है। यूक्रेनी सेना द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमे एक ड्रोन फुटेज में देखा जा सकता है कि शहर के ऊपर लगातार फॉस्फोरम बमों को फेंका जा रहा है। जिससे पूरे शहर में आग लग चुकी है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा

वैसे तो फॉस्फोरम पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है, लेकिन नागरिक क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल युध्द अपराध माना जाता है, क्योंकि ये तेजी से फैलते हैं और इन्हें बुझाना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। हमले को लेकर यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने रूस पर आरोप लगाया है कि, रूस ने फॉस्फोरस से बखमुत शहर पर हमला कर नागरिकों को मारने की कोशिश की है। ये हमला कब हुआ इसकी जानकारी यूक्रेन ने नहीं दी है।

रूस पहले भी कर चुका है बम का इस्तेमाल

बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है जब रूस फॉस्फोरस बम का उपयोग कर रहा हो इससे पहले युध्द की शुरुआत में मारियुपोल की घेराबंदी करने के दौरान भी रूस ने इस बम का इस्तेमाल किया था। वैसे तो रूस ने सार्वजनिक तौर पर इस बम को इस्तेमाल करने की बात को कभी स्वीकार नहीं किया है, क्रेमलिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि रूस ने कभी भी अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन नहीं किया है। लेकिन यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस हमले पर रूस द्वारा फॉस्फोरम बम के इस्तेमाल करने की बात कहीं है।