Inkhabar
  • होम
  • कर्नाटक चुनाव 2023
  • Karnataka Election Exit Poll: चुनावी राज्य में आज शाम 6.00 बजे खत्म होगी मतदान की प्रकिया, जानिए एग्जिट पोल का रुझान

Karnataka Election Exit Poll: चुनावी राज्य में आज शाम 6.00 बजे खत्म होगी मतदान की प्रकिया, जानिए एग्जिट पोल का रुझान

बेंगलुरु। 224 विधानसभा सीट वाले कर्नाटक राज्य में आज मतदान हुआ है. यहां पर मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच मानी जा रही है. भाजपा और कांग्रेस के अलावा क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी जनता दल (सेक्यूलर) अपनी भी भूमिका निभा सकती है. यहां पर मतदान 6.00 बजे खत्म […]

चुनावी राज्य में आज शाम 6.00 खत्म होगी मतदान की प्रकिया, जानिए एग्जिट पोल का रुझान
inkhbar News
  • Last Updated: May 10, 2023 17:36:39 IST

बेंगलुरु। 224 विधानसभा सीट वाले कर्नाटक राज्य में आज मतदान हुआ है. यहां पर मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच मानी जा रही है. भाजपा और कांग्रेस के अलावा क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी जनता दल (सेक्यूलर) अपनी भी भूमिका निभा सकती है. यहां पर मतदान 6.00 बजे खत्म होगा, जिसके 30 मिनट बाद यानी 6.30 बजे से यहां के एग्जिट पोल के रुझान आने लगेंगे.

2024 लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल

बता दें कि चुनावी राज्य कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई यानी आज मतगणना की जा रही है. इस चुनाव के नतीजे आज से 72 घंटे बाद यानी 13 मई को सामने आएंगे. राजनीतिक विशेषज्ञ कर्नाटक चुनाव को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है. इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना दमखम झोंक दिया है.

भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहला चुनाव

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद ये पहला मौका है, जिसमें किसी दक्षिण भारतीय राज्य में विधानसभा चुनाव हुआ है. यहां पर सत्ता पाने की मुख्य लड़ाई सत्ताधारी पार्टी भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच है. वहीं क्षेत्रीय पार्टी जनता दल सेक्यूलर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.