Inkhabar
  • होम
  • top news
  • Karnataka Exit Poll 2023: 6 रीजन… किस पार्टी को कितनी सीटें? जानिए एग्जिट पोल के नतीजे

Karnataka Exit Poll 2023: 6 रीजन… किस पार्टी को कितनी सीटें? जानिए एग्जिट पोल के नतीजे

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आज मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब देश की निगाहें उस राज्य के चुनावी परिणाम पर टिकी हुई हैं जिसे लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है. क्योंकि कर्नाटक दक्षिण भारत का एकमात्र राज्य है जहां भाजपा सरकार बनाए हुए हैं इसलिए ये विधानसभा चुनाव और भी […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: May 10, 2023 19:32:51 IST

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आज मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब देश की निगाहें उस राज्य के चुनावी परिणाम पर टिकी हुई हैं जिसे लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है. क्योंकि कर्नाटक दक्षिण भारत का एकमात्र राज्य है जहां भाजपा सरकार बनाए हुए हैं इसलिए ये विधानसभा चुनाव और भी मायने रखता है. 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा के नतीजे 13 मई को आएंगे लेकिन इससे पहले एग्ज़िट पोल से नतीजों का अनुमान लगाया जा सकता है. बता दें, राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 113 सीटें चाहिए.

 

कर्नाटक का EXIT POLL (स्रोत- C voter)

 

ग्रेटर बेंगलुरु रीजन जिसमें 32 सीटें हैं आइए जानते हैं यहां कौन सी पार्टी के जीतने का अनुमान लगाया गया है.

बीजेपी-15-19
कांग्रेस-11-15
जेडीएस-1-4
अन्य-0-1

ओल्ड मैसूर रीजन- 55 सीट

 

बीजेपी-0-4
कांग्रेस-28-32
जेडीएस-19-23
अन्य-0-3

सेंट्रल कर्नाटक रीजन- 35 सीट

 

बीजेपी-12-16
कांग्रेस-18-22
जेडीएस-0-2
अन्य-0-1

कोस्टल कर्नाटक रीजन- 21 सीट

 

बीजेपी-15-19
कांग्रेस-2-6
जेडीएस-0-0
अन्य-0-0

मुंबई कर्नाटक रीजन- 50 सीटें

बीजेपी- 24-28
कांग्रेस-22-26
जेडीएस- 0-1
अन्य- 0-1

हैदराबाद कर्नाटक रीजन- 31 सीटें

बीजेपी- 11-15
कांग्रेस- 13-17
जेडीएस- 0-2
अन्य- 0-3

सभी रीजन को ध्यान में रखें तो मामला इस बार फिर फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। जहां पिछले साल की तरह इस साल भी एग्जिट पोल में किसी भी राज्य को बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है. C voter के एग्जिट पोल के नतीजों की माने तो भाजपा को कुल 83-95 सीटें, कांग्रेस को 100 से 112 और जेडीएस को 21-29 सीटें और अन्य के खाते में 2-6 सीटें आ सकती हैं.

यह भी पढ़ें-

बुरे फंसे कश्मीर के नाम पर धमकाने वाले बिलावल भुट्टो, पाकिस्तान को देनी पड़ी सफाई

पाकिस्तान को विश्व कप जिताने वाले और पूर्व पीएम इमरान खान गिरफ्तार