Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Parineeti Raghav Engagement: परिणीति-राघव ने कपूरथला हाउस में की सगाई, अभिनेत्री ने शेयर कीं तस्वीरें

Parineeti Raghav Engagement: परिणीति-राघव ने कपूरथला हाउस में की सगाई, अभिनेत्री ने शेयर कीं तस्वीरें

नई दिल्ली। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा आखिरकार सगाई के बंधन में बंध गए। शनिवार को दोनों ने फैमिली और करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में दिल्ली के कपूरथला हाउस में इंगेजमेंट कर ली है। बता दें, सगाई के मौके पर जिस तरह बांद्रा में परिणीति के घर को सजाया गया […]

Parineeti Raghav Engagement
inkhbar News
  • Last Updated: May 14, 2023 07:39:14 IST

नई दिल्ली। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा आखिरकार सगाई के बंधन में बंध गए। शनिवार को दोनों ने फैमिली और करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में दिल्ली के कपूरथला हाउस में इंगेजमेंट कर ली है।

बता दें, सगाई के मौके पर जिस तरह बांद्रा में परिणीति के घर को सजाया गया था, उसी तरह दिल्ली राघव के आवास को भी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। इस दौरान इंगेजमेंट सेरमनी में प्रियंका चोपड़ा से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे हुए थे। सगाई के मौके पर सजे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे।

कार्यक्रम की शुरुआत सिखों की पारंपरिक प्रार्थना अरदास से हुई। इसके बाद भजन गायन होने के बाद गुरुद्वारे का रुख किया गया। इसके बाद शाम 5 बजे सुखमणि साहिब द्वारा सिख ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब के अंश का पाठ किया गया। इसके बाद अरदास शुरु हुई।

कार्यक्रम में पहुंचे मेहमान

बता दें, परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंचे हुए थे। इसके अलावा तमाम बॉलीवुड सितारे और बहन प्रियंका चोपड़ा भी दिखाई दी। अतिथियों की संख्या लगभग 150 थी।

सीएम ने किया ट्वीट

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ईश्वर की बनाई आपकी यह खूबसूरत जोड़ी हमेशा बनी रहे। जिंदगी के इस नए सफर की शुरुआत पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर आप दोनों को हमेशा खुश रखें। इसके अलावा सीएम ने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह राघव चड्ढा को गले लगा रहे हैं।