Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • ऐन मौके पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार, वजह जान कर रह जाएंगे दंग

ऐन मौके पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार, वजह जान कर रह जाएंगे दंग

पटना: भागलपुर से एक अजीबोगरीब खबर आई जो चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, शादी के दिन दूल्हा बारात लेकर दुल्हन को लेने के लिए बड़ी धूमधाम से पहुंचा लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हे को बिना दुल्हन के ही घर जाना पड़ा। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी, दुल्हन भी तैयार […]

ऐन मौके पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार, वजह जान कर रह जाएंगे दंग
inkhbar News
  • Last Updated: May 19, 2023 16:11:26 IST

पटना: भागलपुर से एक अजीबोगरीब खबर आई जो चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, शादी के दिन दूल्हा बारात लेकर दुल्हन को लेने के लिए बड़ी धूमधाम से पहुंचा लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हे को बिना दुल्हन के ही घर जाना पड़ा। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी, दुल्हन भी तैयार हो रही थी। घर में बारात पहुंची। फिर दूल्हे का स्वागत करने के बाद उसे वरमाला के लिए शादी के स्टेज पर ले जाया गया, जहां दुल्हन ने माला पहनाने से इनकार कर दिया।

 

➨ घरवाले मनाते रहे लेकिन युवती नहीं मानी

दरअसल, रसलपुर में सजी-धजी दुल्हन ने लोगों के सामने अपनी बात मजबूती से रखी और शादी से इनकार कर दिया। घरवालों के घंटा समझाने के बाद भी लड़की नहीं मानी और अपनी उम्र से बहुत ज़्यादा उम्र के दूल्हे को देखकर हैरान रह गयी। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने सांवले रंग के युवक को देखकर शादी से इनकार कर दिया। युवती ने क्या बोल कर शादी तोड़ी आइए आपको सब कुछ बताते है:

 

➨ दूल्हे को देखकर दुल्हन के होश उड़ गए

उधर, जयमाला में मंच पर शादी समारोह का वीडियो बना रहे लोगों ने अचानक देखा कि लड़की ने लड़के को वरमाला डालने से मना कर दिया। मौके पर परिजनों ने खूब खरी-खोटी भी सुनाई। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें कि यह मामला भागलपुर के रसूलपुर इलाके का है। जहां विनोद मंडल की पुत्री किट्टू कुमारी की शादी धनोरा के रेहनेव अले वीरेंद्र सिंह के बपुत्र नीलेश कुमार सिंह से तय की गई थी।

Inkhabar

➨ जयमाला के वक़्त दुल्हन ने शादी से क्या मना

जयमाला के दौरान दुल्हन किट्टू कुमारी ने खुले मंच से दूल्हे को वरमाला व तिलक लगाने से मना कर दिया और कहा कि मैं इस लड़के से शादी नहीं करूंगी। एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें दुल्हन से दूल्हे को जबरदस्ती तिलक लगवाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन तब युवती अपने हाथ पीछे खींच लेती है। लड़की की जिद देख उसके घर वालों ने पहले तो उसे मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही और शादी से साफ मना कर दिया। लिहाजा बाराती बिना दुल्हन को लिए ही वापस लौट गए।

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक