Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • Citadel 2: इस अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने किया सिटाडेल के दूसरे सीजन का एलान

Citadel 2: इस अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने किया सिटाडेल के दूसरे सीजन का एलान

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जो कि अब एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है। इससे ये भी पता चलता है कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी काफी अच्छी […]

Citadel 2: इस अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ने किया सिटाडेल के दूसरे सीजन का एलान
inkhbar News
  • Last Updated: May 26, 2023 18:38:34 IST

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जो कि अब एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है। इससे ये भी पता चलता है कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी काफी अच्छी पकड़ बना ली हैं।

सिटाडेल के दूसरे सीजन का ऐलान

प्रियंका चोपड़ा की लास्ट वेब सीरीज सिटाडेल अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई जिसे ऑडियंस का काफी प्यार भी मिला। इस सीरीज में प्रियंका ने एक एक्शन रोल निभाया है। जिसके फिल्म मेकर्स ने इसके अगले सीजन के आने की बात का भी ऐलान कर दिया है।

प्रियंका ने किया पोस्ट

सिटाडेल 2 के आने की खबर कल यानी 25 मई को फिल्म मेकर्स ने एक पोस्टर के जरिए दी है। साथ ही प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार रिचर्ड मैडेन ने भी अपने-अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर करके अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है।

प्रियंका चोपड़ा की खास बात

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि कैसे मिस वर्ल्ड जीतने से उनका जीवन बदल गया। उनके शब्दों में, ‘मुझे समझ नहीं आया कि इसने मुझे क्या मौका दिया। अचानक, लोग मुझे जानने लगे थे और मुझे जानना चाहते थे। मुझे फिल्में मिल रही थीं। मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता था कि आप फिल्म कैसे साइन करते हैं’।

यह भी पढ़ें –