Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, जानें UP मौसम का अलर्ट

आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, जानें UP मौसम का अलर्ट

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में मौसम का मिज़ाज़ हर पल बदल रहा है। दिल्ली-NCR के इलाकों में आज सुबह धूप खिली थी, लेकिन अब फिर से आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान […]

आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, जानें UP मौसम का अलर्ट
inkhbar News
  • Last Updated: May 29, 2023 18:22:17 IST

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में मौसम का मिज़ाज़ हर पल बदल रहा है। दिल्ली-NCR के इलाकों में आज सुबह धूप खिली थी, लेकिन अब फिर से आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

हालांकि 30 मई के बाद से यहां आसमान पूरी तरह साफ हो गया है। सोमवार को भी राज्य में बारिश की संभावना को देखते हुए IMD ने चेतावनी जारी की है। आपको बता दें, विभाग ने प्रदेश के 36 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आइए आपको इन राज्यों के नाम बताते हैं:

 

➨ ऑरेंज अलर्ट वाले ज़िले

• बागपत
• मुजफ्फरनगर
• मेरठ
• गाजियाबाद
• अमरोहा
• बुलंदशहर
• अलीगढ़
• मथुरा
• हाथरस
• आगरा
• फिरोजाबाद
• एटा
• कासगंज
• मैनपुरी
• फर्रुखाबाद
• हरदोई
• सीतापुर
• कन्नौज
• उन्नाव
• लखनऊ
• बाराबंकी
• रायबरेली
• इटावा
• कानपुर नगर
• कानपुर देहात
• जालौन
• हमीरपुर
• महोबा
• झांसी
• ललीतपुर

 

➨ येलो अलर्ट वाले ज़िले

• शामली
• सहारनपुर
• बिजनौर
• संभल
• रामपुर
• बदायूं
• बरेली
• पीलीभीत
• शाहजहांपुर
• लखीमपुर खीरी
• बहराइच
• श्रावस्ती
• बलरामपुर
• गोड़ा
• अयोध्या
• अमेठी
• सुल्तानपुर
• अंबेडकर नगर
• प्रतापगढ़
• फतेहपुर
• बांदा
• कौशांबी
• चित्रकुट
• प्रयागराज

 

➨ नोएडा-गाजियाबाद में कैसा रेहगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, गाजियाबाद में आज तेज हवाओं के साथ गरज और बारिश होने के आसार हैं। IMD के मुताबिक 31 मई तक गाजियाबाद में बारिश की गतिविधियां नज़र आ सकती है। वहीं, नोएडा की बात करें तो यहां आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, नोएडा में आज और कल बारिश के आसार हैं। कल यानी 30 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश