Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ranveer Singh: रणवीर जल्द ही रखेंगे हॉलीवुड में अपने कदम, जानें कहां से आया ऑफर

Ranveer Singh: रणवीर जल्द ही रखेंगे हॉलीवुड में अपने कदम, जानें कहां से आया ऑफर

मुंबई। भारत के वर्सटाइल एक्टर माने जाने वाले रणवीर सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना टैलेंट बिना किसी शक के साबित किया है। बॉलीवुड जगत में अपनी धाक जमाने के बाद रणवीर सिंह अब हॉलीवुड की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने ग्लोबल एंटरटेनमेंट एजेंसी विलियम मॉरिस एंडेवर (WME) के साथ हाथ मिलाया है। रणवीर फिल्मों […]

Ranveer Singh: रणवीर जल्द ही रखेंगे हॉलीवुड में अपने कदम, जानें कहां से आया ऑफर
inkhbar News
  • Last Updated: June 2, 2023 21:14:44 IST

मुंबई। भारत के वर्सटाइल एक्टर माने जाने वाले रणवीर सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना टैलेंट बिना किसी शक के साबित किया है। बॉलीवुड जगत में अपनी धाक जमाने के बाद रणवीर सिंह अब हॉलीवुड की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने ग्लोबल एंटरटेनमेंट एजेंसी विलियम मॉरिस एंडेवर (WME) के साथ हाथ मिलाया है। रणवीर फिल्मों के साथ एनबीए गेम्स में भी काफ़ी रूचि रखते हैं। साथ ही भारत से NBA all stars की सूची में भी शामिल हैं।

क्या है WME?

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वही एजेंसी है, जिसे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की उनकी को-स्टार आलिया भट्ट ने 2021 में साइन किया था। यह विदेशी टैलेंट कंपनी है, जो रॉबर्ट पैटिंसन, रिहाना, क्रिस्टन स्टीवर्ट जैसे बड़े हॉलीवुड सितारों को मैनेज करती है। रणवीर सिंह ने 2010 में यश राज फिल्म्स की बैंड बाजा बारात’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। तब से लेकर अब तक ‘उन्होंने ‘सिम्बा’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावती’ जैसी कई हिट फिल्में की हैं। साल 2020 में गली ब्यॉय फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया था। इस फिल्म से उनका रैप सॉन्ग ‘अपना टाइम आएगा’ काफी फेमस हुआ था। इसके अलावा स्पोर्ट्स बायोपिक ’83’ में कपिल देव के किरदार में रणवीर की भूमिका को काफी पसंद किया गया।

उनके रोचक किरदार को ध्यान में रखते हुए उन्हें कई बार हॉलीवुड से ऑफर आया। लेकिन रणवीर ने ना कर दिया। पर हालिया जानकारी के मुताबिक रणवीर अब हॉलीवुड में अपनी डेब्यू करने को तैयार हैं। रणवीर से पहले ही उनकी पत्नी दीपिका हॉलीवुड में अपना पदार्पण कर चुकी हैं।

हॉलीवुड में वर्तमान बॉलीवुड के किन सितारों का हुआ है डेब्यू

इस सूची में बॉलीवुड के प्रमुख सितारे इरफ़ान खान, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा,ऋतिक रोशन, अली फजल, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, अनुपम खेर के साथ कई अन्य सितारे भी काम कर चुके हैं। और अब इस सूची में रणवीर सिंह भी अपना नाम दर्ज़ कराने को तैयार हैं।