Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • कोल्हापुर में औरंगजेब पर पोस्ट करने पर बवाल, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

कोल्हापुर में औरंगजेब पर पोस्ट करने पर बवाल, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब की तारीफ में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी- डंडे के अलावा पत्थरबाजी की। बाद में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया है। घटना पर […]

कोल्हापुर में औरंगजेब पर पोस्ट करने पर बवाल, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
inkhbar News
  • Last Updated: June 7, 2023 13:46:58 IST

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब की तारीफ में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों गुटों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी- डंडे के अलावा पत्थरबाजी की। बाद में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया है।

घटना पर कोल्हापुर के एसपी का बयान

मामले को लेकर कोल्हापुर के एसपी महेंद्र पंडित ने बताया कि मंगलवार को वॉट्सऐप ग्रुप पर औरंगजेब की तारीफ में कुछ लोगों ने एक पोस्ट वायरल किया था। बुधवार को इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने कोल्हापुर बंद करने का ऐलान किया। वे इन लोगों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।

https://twitter.com/ANI/status/1666344992049364993

एसपी महेंद्र पंडित के मुताबिक, इन हिंदू संगठनों ने आज शहर के दशहरा चौक, टाउन हॉल, लक्ष्मीपुरा इलाकों में पथराव करते हुए प्रदर्शन भी किया। इससे पूरे जिले में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। पुलिस ने तत्काल भीड़ को लाठीचार्ज कर भीड़ को अलग किया और स्थिति पर काबू पाया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इसके अलावा प्रशासन ने लोगों से शांति रखने की अपील की है।

डिप्टी सीएम ने क्या कहा ?

इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, औरंगजेब की तारीफ करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी हरकतें जरा भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।