Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Odisha Accident: ओडिशा के गंजम में हुआ भीषण बस हादसा, 12 लोगों की मौत, 8 घायल

Odisha Accident: ओडिशा के गंजम में हुआ भीषण बस हादसा, 12 लोगों की मौत, 8 घायल

भुवनेश्वर: ओडिशा के गंजम जिले में कल देर रात एक भयानक बस हादसा हो गया है। जिसमें 12 लोगों की मौत की जानकारी मिली है और 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना में घायल हुए लोगों को बरहमपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं यह जानकारी विशेष राहत आयुक्त […]

Odisha Accident
inkhbar News
  • Last Updated: June 26, 2023 08:23:35 IST

भुवनेश्वर: ओडिशा के गंजम जिले में कल देर रात एक भयानक बस हादसा हो गया है। जिसमें 12 लोगों की मौत की जानकारी मिली है और 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना में घायल हुए लोगों को बरहमपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं यह जानकारी विशेष राहत आयुक्त की तरफ से मिली है।

Inkhabar

दुर्घटना में 12 लोगों की मौत

गंजम की डीएम दिब्या ज्योति परिदा का कहना है कि 2 बसों के बीच टक्कर हो गई है। इस भयानक दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं अब इस मामले की जांच चल रही है। हम घायल लोगों को हर संभव मदद देने का प्रयास कर रहे हैं।

Inkhabar

हादसे पर सीएम ने जताया दुख

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने इस बस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। सीएम ने इस हादसे में मरने वालों के परिवार को तीन-तीन लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। बता दें कि इस भयानक बस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और साथ ही 8 लोग का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़े: 

Adipurush Controversy : विवादों के बीच प्रभास की ‘Adipurush’ ने हासिल किया ये मुकाम, बनाया नया रिकॉर्ड

Dipika Kakar Baby Boy : शादी के 5 साल बाद दीपिका कक्कड़ बनी मां, प्यारे से बेटे को दिया जन्म