Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • MP: मध्य प्रदेश के रीवा में कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

MP: मध्य प्रदेश के रीवा में कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत

भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा में कार 30 फीट खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार 5 दोस्त शहर से करीब 98 किमी दूर रीवा के क्योटी वाटरफॉल में पिकनिक मनाने जा रहे थे, तभी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से […]

MP: मध्य प्रदेश के रीवा में कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत
inkhbar News
  • Last Updated: June 29, 2023 14:46:27 IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा में कार 30 फीट खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार 5 दोस्त शहर से करीब 98 किमी दूर रीवा के क्योटी वाटरफॉल में पिकनिक मनाने जा रहे थे, तभी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल घायलों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा ?

घटना पर जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि, करीब दोपहर एक बजे ये सभी दोस्त लालगांव चौकी अंतर्गत देवास मोड़ पुलिया के पास पहुंचे थे, तभी आगे चल रही क्रेटा कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। घटना में शिवम जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पकंज जायसवाल और मनीष जायसवाल भी इस हादसे में मारे गए। इसको अलावा दो घायलों मनीष और शिवम कोठापार्चा का इलाज चल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया जा रहा है जिस समय ये हादसा हुआ तब कार काफी तेज गति में थी। अचानक मोड़ आने पर चालक ने स्टीयरिंग घुमा दी। इसके बाद कार खाई में जा गिरी।