Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Uniform Civil Code का केरल के मुख्यमंत्री ने किया विरोध, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uniform Civil Code का केरल के मुख्यमंत्री ने किया विरोध, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Uniform Civil Code, Inkhabar। यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का बयान आया है। मुख्यमंत्री पिनाराई ने यूसीसी के मामले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे महज चुनावी एजेंडा बताया है। क्या बोले पिनराई विजयन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि, […]

Uniform Civil Code का केरल के मुख्यमंत्री ने किया विरोध, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
inkhbar News
  • Last Updated: June 30, 2023 21:02:36 IST

Uniform Civil Code, Inkhabar। यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का बयान आया है। मुख्यमंत्री पिनाराई ने यूसीसी के मामले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे महज चुनावी एजेंडा बताया है।

क्या बोले पिनराई विजयन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि, केंद्र के इस कदम को देश की बहुसांस्कृतिक विविधता को मिटाकर केवल बहुमत के सांप्रदायिक एजेंडे “एक देश, एक संस्कृति” को लागू करने की योजना के तौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और विधि आयोग को समान नागरिक संहिता के संदर्भ में उठाए गए कदमों को वापस ले लेना चाहिए। सीएम ने कहा कि, चुनावों से पहले यूसीसी के मुद्दे पर बहस छेड़ना संघ परिवार की सांप्रदायिक विभाजन को गहरा करने के एजेंडे की एक चुनावी चाल है।

पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर लगाए गंभीर आरोप

इससे पहले पीएम मोदी ने 27 जून को भोपाल में बीजेपी के एक कार्यक्रम में यूसीसी की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि देश व्यक्तिगत मामलों को नियंत्रित करने वाले दोहरे कानूनों के साथ कैसे काम कर सकता है। पीएम ने विपक्षी पार्टियों पर इस मुद्दें पर मुस्लिम समुदाय को भड़काने का भी आरोप लगाया था।