Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • उत्तराखंड: बोल्डर की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत

उत्तराखंड: बोल्डर की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत

देहरादून: यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट में बीते रविवार को भूस्खलन हो गया। इस दौरान बोल्डर की चपेट में आने से एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तोमर के रहने वाले 37 वर्षीय हेड कांस्टेबल चमन सिंह और उनके साथ एक होमगार्ड जवान ओजरी डाबरकोट के पास भूस्खलन जोन […]

Uttarakhand news
inkhbar News
  • Last Updated: July 10, 2023 11:37:33 IST

देहरादून: यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट में बीते रविवार को भूस्खलन हो गया। इस दौरान बोल्डर की चपेट में आने से एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तोमर के रहने वाले 37 वर्षीय हेड कांस्टेबल चमन सिंह और उनके साथ एक होमगार्ड जवान ओजरी डाबरकोट के पास भूस्खलन जोन में ड्यूटी पर थे. इसी बीच पहाड़ी से बोल्डर रास्ते पर गिर गए. बोल्डर की चपेट में आने से चमन सिंह बुरी तरह घायल हो गए, इसके बाद पुलिस जवानों ने इलाज के लिए चमन सिंह को सीएचसी बड़कोट में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई. इस संबंध में सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि इस बात की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

पुलिस परिवार ने जताया शोक

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चमन सिंह वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे, जो देहरादून के मूल निवासी थे. पूरा उत्तराखंड पुलिस और चमन सिंह के परिवार शोक संतप्त है।

यह भी पढ़ें-

Ateeq-Ashraf Murder: आखिरी बार 7-8 दिन पहले घर आया था आरोपी लवलेश तिवारी, पिता ने कहा हमसे कोई मतलब नहीं

बड़ा माफिया बनना चाहते थे तीनों शूटर्स, पहले भी किए थे कई सारे मर्डर, जानिए अतीक को मारने वालों की कुंडली