Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Rajnath Singh Birthday: किसान परिवार में हुआ जन्म, कॉलेज में रहे प्रोफेसर, जानिए राजनाथ सिंह का राजनीतिक सफर

Rajnath Singh Birthday: किसान परिवार में हुआ जन्म, कॉलेज में रहे प्रोफेसर, जानिए राजनाथ सिंह का राजनीतिक सफर

Rajnath Singh Birthday, Inkhabar। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज 72वां जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। राजनाथ सिंह इस समय भारत के रक्षा मंत्री हैं […]

राजनाथ सिंह
inkhbar News
  • Last Updated: July 10, 2023 13:16:04 IST

Rajnath Singh Birthday, Inkhabar। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज 72वां जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। राजनाथ सिंह इस समय भारत के रक्षा मंत्री हैं और इससे पहले गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। आइये उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और राजनीतिक सफर के बारे में विस्तार से जानें –

उत्तर प्रदेश में हुआ जन्म

राजनाथ सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के भभौरा गांव में 10 जुलाई 1951 को एक किसान परिवार में हुआ था। राजनाथ सिंह ने अपनी शुरूआती शिक्षा अपने गांव भभौर से पूरी की। इसके बाद आगे की शिक्षा के लिए वह गोरखपुर आ गए। गोरखपुर विश्वविद्यालय में उन्होंने फिजिक्स में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी के साथ जुड़कर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद राजनाथ सिंह मिर्जापुर के के.बी. पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में फिजिक्स के प्रोफेसर भी थे। इस दौरान साल 1969-71 के बीच गोरखपुर में उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठनात्मक सचिव का पद मिला। राजनाथ राजनीति में 1974 के बाद पूरी तरह से सक्रिय हो गए थे।

राजनाथ सिंह ने 1977 में लड़ा पहला चुनाव

राजनाथ ने अपना पहला चुनाव 1977 में जनता पार्टी की टिकट से मिर्जापुर से लड़ा था, जहां उनको जीत हासिल हुई थी। इसके बाद राजनाथ 1980 में बीजेपी के साथ जुड़े। 1984 में उन्हें भाजपा युवा विंग का राज्य अध्यक्ष और 1986 में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। 1991 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो उन्हें राज्य का शिक्षा मंत्री भी बनाया गया। 1994 में उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया था।

अटल बिहारी सरकार में बने केंद्रीय मंत्री

केंद्र में 22 नंबवर 1999 को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनने पर राजनाथ सिंह को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद साल 2000 में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। लेकिन उनकी सरकार ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। राजनाथ सिंह दो बार पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
राजनाथ सिंह ने साल 2009 में गाजियाबाद से सांसद का चुनाव लड़ा और वह इसमें विजय हुए, फिर साल 2014 में उन्होंने लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत गए। इसके बाद साल 2014 में पीएम मोदी की सरकार में राजनाथ ने देश के गृहमंत्री और 2019 में रक्षा मंत्री के तौर पर शपथ ली।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 74वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई