Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Delhi NCR Weather: भारी बारिश के बाद उपराज्यपाल का यमुना दौरा, नदी ने खतरे के निशान को किया पार

Delhi NCR Weather: भारी बारिश के बाद उपराज्यपाल का यमुना दौरा, नदी ने खतरे के निशान को किया पार

नई दिल्ली: लगातार बरसात और हरियाणा से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी से दिल्ली स्थित यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। भारी बरसात को देखते हुए मंगलवार को भी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं, दिल्ली सरकार के प्राइमरी तक के स्कूल […]

Delhi NCR Weather
inkhbar News
  • Last Updated: July 11, 2023 10:38:55 IST

नई दिल्ली: लगातार बरसात और हरियाणा से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी से दिल्ली स्थित यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। भारी बरसात को देखते हुए मंगलवार को भी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। वहीं, दिल्ली सरकार के प्राइमरी तक के स्कूल भी आज बंद रहेंगे।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया यमुना का दौरा

राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना यमुना बाजार के नजदीक यमुना नदी का दौरा कर रहे हैं। इसके बाद फिर वह प्रगति मैदान सुरंग, जखीरा अंडरपास और मिंटो ब्रिज का दौरा करेंगे। बरसात के कारण रेलवे के अधिकारी अलर्ट मोड में हैं। वहीं रेलवे स्टेशन, यमुना पुल और वाशिंग यार्ड पर नजर बनाए हुए हैं।

नदी का जल स्तर 206.32 पर पहुंचा

आज मंगलवार को पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जल स्तर 206.32 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के स्तर से ऊपर पहुंच चुका है। राजधानी दिल्ली में नदी का उच्चतम बाढ़ स्तर 207.49 मीटर दर्ज किया गया है। सावधानी के तौर पर पुराने रेलवे ब्रिज पर रेलवे और यातायात की आवाजाही रोक दी गई है।

यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर

बता दें कि सोमवार की शाम से यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जल स्तर नीचे आने का अनुमान नहीं है। अगले 24 घंटे में यमुना के तटीय क्षेत्र जलमग्न होंगे, जिसका प्रभाव यमुना खादर में रहने वाले तकरीबन 40,000 लोगों पर पड़ेगा।

 

UCC का विरोध करे भारत की जनता- ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड