Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • Yamuna Flood: बाढ़ प्रभावित इलाकों के सरकारी और निजी स्कूलों को किया गया बंद

Yamuna Flood: बाढ़ प्रभावित इलाकों के सरकारी और निजी स्कूलों को किया गया बंद

Yamuna Flood, Inkhabar। यमुना नदी का जलस्तर 208.48 मीटर तक पहुंच चुका है। दिल्ली के कई निचले इलाके यमुना के पानी में डूब गए हैं। रिंग रोड, निगम बोध घाट, यमुना बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट में बाढ़ का पानी आ गया है। इन इलाकों से लोगों को लगातार हटाया जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश […]

Yamuna Flood: बाढ़ प्रभावित इलाकों के सरकारी और निजी स्कूलों को किया गया बंद, सीएम ने किया ट्वीट
inkhbar News
  • Last Updated: July 13, 2023 10:15:41 IST

Yamuna Flood, Inkhabar। यमुना नदी का जलस्तर 208.48 मीटर तक पहुंच चुका है। दिल्ली के कई निचले इलाके यमुना के पानी में डूब गए हैं। रिंग रोड, निगम बोध घाट, यमुना बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट में बाढ़ का पानी आ गया है। इन इलाकों से लोगों को लगातार हटाया जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों के सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली के जिन इलाकों में जलभराव है, वहां के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

सीएम ने दिल्ली की जनता से की अपील

सीएम ने दिल्ली की जनता से इस मुश्किल समय में सहयोग करने की अपील की। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुंच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना का पानी आस-पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध हैं कि इन रास्तों पर ना जाए। इसके अलावा जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचा दिया गया हैं। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।

इन इलाकों में घुसा यमुना का पानी

दिल्ली के चंडीराम अखाड़ा, महात्मा गांधी मार्ग, कालीखाट मंदिर, दिल्ली सचिवालय और बाहरी रिंग रोड तक यमुना नदी का पानी पहुंच गया है। वहीं आधी रात को करीब 1000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा दिल्ली के गीता कॉलोनी, मयूर बिहार, मजनू का टीला, बोट क्लब, मॉनेस्ट्री मार्केट, नीली छतरी मंदिर, पुराना रेलवे पुल, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट में बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। यहां घरों के अंदर बाढ़ का पानी घुस गया है। बता दें, यमुना में आई बाढ़ के बाद नदी के किनारे बसे कई गांव पानी में डूब गए है। इसके अलावा यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के लिए जाने वाला अप्रोच रोड भी पानी में डूब गया है।