Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • महिला अपराध को लेकर अनुराग ठाकुर का राजस्थान की गहलोत सरकार पर पलटवार

महिला अपराध को लेकर अनुराग ठाकुर का राजस्थान की गहलोत सरकार पर पलटवार

जयपुर : अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को महिला -महिला में भेद नहीं करना चाहिए महिलाओं के प्रति अपराध,अपराध होता हैं फिर चाहे वो मणिपुर हो या राजस्थान। अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने को कहा। दरअसल बात यह है कि मुख्यमंत्री […]

बीजेपी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर किया पलटवार
inkhbar News
  • Last Updated: July 22, 2023 17:31:58 IST

जयपुर : अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को महिला -महिला में भेद नहीं करना चाहिए महिलाओं के प्रति अपराध,अपराध होता हैं फिर चाहे वो मणिपुर हो या राजस्थान। अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने को कहा। दरअसल बात यह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र को घूमाने की घटना को देश को शर्मसार करने वाली बताई। और अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार और मणिपुर की बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मणिपुर हिंसा को रोकने में बीजेपी नाकाम रही हैं। इस पर ही अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है.

महिलाओं के उत्पीड़न में राजस्थान नंबर वन।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के अनेक राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके खिलाफ कई राज्यों में तो कार्यवाही भी नहीं हुई हैं। अनुराग ठाकुर ने बिहार के बेगूसराय की घटना का उदहारण दिया। और कहा महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान देश में शीर्ष पर हैं. अनुराग ठाकुर ने अशोक गहलोत के बारे कहा कि राजस्थान में अपराधियों के खिलाफ कार्यवही करने के बजाय, अपराध के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले अपने ही सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया।

अनुराग ठाकुर ने गांधी परिवार को लिया आड़े हाथ

केंद्रीय मंत्री ने कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम अशोक गहलोत से सवाल किया कि क्या राजस्थान की कानून व्यवस्था उनकी जिम्मेदारी नहीं हैं। अशोक गहलोत मणिपुर की घटना पर तो शर्मसार होते हैं लेकिन राजस्थान की घटना पर उन्हें शर्म क्यों नहीं आती है और वह खुद इस्तीफा क्यों नहीं दे देते। और कहा कि क्या गांधी परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे राजस्थान की घटनाओं के प्रति जिम्मेदार नहीं हैं ? और पूर्ण विपक्ष पर निशाना साधते हुए तंज किया कि क्या विपक्ष अपना प्रतिनिधिमंडल बिहार, राजस्थान और बंगाल भी भेजने वाले हैं।

संसद में मणिपुर पर चर्चा क्यों नहीं ?

बीजेपी हेडक्वार्टर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय केंद्रीय मंत्री अनुराग से ये सवाल किया गया कि संसद में मणिपुर पर सरकार चर्चा क्यों नहीं कर रही हैं तो उन्होंने जवाब दिया बीजेपी सरकार सदन में मणिपुर हिंसा और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर चर्चा करने को पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष खुद ही नहीं चाहता की मणिपुर पर चर्चा हो।