Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • चंडीगढ़: गोदाम में आग लगने से दो लड़कियों की मौत, तीन गंभीर

चंडीगढ़: गोदाम में आग लगने से दो लड़कियों की मौत, तीन गंभीर

मनीमाजरा: चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित विश्व इलेक्ट्रिकल के गोदाम में आगजनी ने सोमवार को दो लड़कियों की जान ले ली। वहीं पांच महिलाएं बुरी तरह से आग में झुलस गई, जिन्हें उपचार के लिए जीएमसीएच 32 हॉस्पिटल ले जाया गया, इलाज के दौरान अस्पताल में राम दरबार की रहने वाली […]

manimajra news
inkhbar News
  • Last Updated: July 25, 2023 09:14:49 IST

मनीमाजरा: चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित विश्व इलेक्ट्रिकल के गोदाम में आगजनी ने सोमवार को दो लड़कियों की जान ले ली। वहीं पांच महिलाएं बुरी तरह से आग में झुलस गई, जिन्हें उपचार के लिए जीएमसीएच 32 हॉस्पिटल ले जाया गया, इलाज के दौरान अस्पताल में राम दरबार की रहने वाली दो लड़कियों सुहाना और ज्योति की मौत हो गई. वहीं तीन की हालत काफी गंभीर है. घायल होने वाली महिलाओं का नाम सपना, किरण, अनीता बताया जा रहा हैं।

क्या है पूरा मामला?

वहीं फायर विभाग के अनुसार इस हादसे की रिपोर्ट बनने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. जांच रिपोर्ट में यह भी देखा जाएगा कि जिस गोदाम में आग लगी है उसके पास आग को बुझाने के लिए पर्याप्त साधन मौजूद थे या नहीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस समय गोदाम में आग लगी उस वक्त कुछ लोग वहां मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि गोदाम में आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। वहीं लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलते ही सेक्टर-31 पुलिस स्टेशन प्रभारी रामरत्न फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे और दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।

Monsoon Session 2023: खरगे ने की मणिपुर सीएम को बर्खास्त करने की मांग, PM मोदी के बयान पर उठाए सवाल