Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Delhi : दक्षिणी दिल्ली में कॉलेज के बाहर सरेआम लड़की की हत्या

Delhi : दक्षिणी दिल्ली में कॉलेज के बाहर सरेआम लड़की की हत्या

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक कॉलेज के बाहर एक लड़की पर रॉड से हमला हुआ है। इस घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। वहीं इस हत्या में इस्तेमाल हुई रॉड भी वारदात की जगह […]

Delhi Girl Killed Near Aurobindo College
inkhbar News
  • Last Updated: July 28, 2023 14:08:53 IST

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक कॉलेज के बाहर एक लड़की पर रॉड से हमला हुआ है। इस घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। वहीं इस हत्या में इस्तेमाल हुई रॉड भी वारदात की जगह पर मिली है। वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। हत्या के बाद वहां से आरोपी फरार हो गया है।

अरविंदो कॉलेज के बाहर हुई हत्या

जानकारी के मुताबिक अरविंदो कॉलेज के बाहर लड़की पर किसी शख्स ने लोहे की रॉड से हमला किया। जिसमें लड़की बुरी तरह से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गयी. वहीं अब डीसीपी साउथ चंदन चौधरी वारदात की जगह पर पहुंच गए हैं।

दिल्ली पुलिस को मिली थी कॉल

बताया जा रहा है कि पुलिस को पीसीआर पर कॉल मिली थी कि अरविंदो कॉलेज के पार्क में एक लड़की लहूलुहान अवस्था में पड़ी है। पुलिस को मिली कॉल में पता चल है कि अरविंदो कॉलेज के बाहर किसी लड़की पर रॉड से हमला हुआ है। हालांकि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो लड़की की मौत हो गई थी।

हमले के बाद आरोपी फरार

इस मामले में डीसीपी साउथ चंदन चौधरी का कहना है कि हमें सूचना मिली थी कि एक 25 वर्ष की लड़की का शव दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के अरविंदो कॉलेज के नज़दीक पड़ा है। शव के नज़दीक ही एक लोहे की रॉड भी पड़ी हुई थी। वहीं अब इस मामले में आगे की जांच जारी है और फिलहाल आरोपी शख्स फरार है।