Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • ‘गांधीजी का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं’, संभाजी भिड़े की टिप्पणी पर बोले फडणवीस

‘गांधीजी का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं’, संभाजी भिड़े की टिप्पणी पर बोले फडणवीस

मुंबई। दक्षिणपंथी सामाजिक कार्यकर्ता संभाजी भिड़े द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं संभाजी भिड़े के बयान की निंदा करता हूं। महात्मा गांधी राष्ट्रपिता है। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के अग्रणी नेता के […]

'गांधीजी का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं', संभाजी भिड़े की टिप्पणी पर बोले फडणवीस
inkhbar News
  • Last Updated: July 30, 2023 18:39:42 IST
मुंबई। दक्षिणपंथी सामाजिक कार्यकर्ता संभाजी भिड़े द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं संभाजी भिड़े के बयान की निंदा करता हूं। महात्मा गांधी राष्ट्रपिता है। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के अग्रणी नेता के रूप में देखा जाता है। उनके खिलाफ इस तरह का बयान अनुचित है, लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। राज्य सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। महात्मा गांधी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भिड़े का भाजपा से कोई संबंध नहीं

फडणवीस ने कहा कि संभाजी भिड़े का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है, उनका अपना संगठन है। इसलिए इसे राजनीतिक रंग देने की कोई जरूरत नहीं है। बता दें, शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान संगठन के संस्थापक भिड़े ने गुरुवार को अमरावती जिले के बडनेरा रोड इलाके में भारत मंगल हॉल में एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में राष्ट्रपिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
Inkhabar

कांग्रेस ने क्या कहा ?

वहीं राज्य के कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने राष्ट्रपिता पर टिप्पणी किए जाने पर संभाजी भिड़े को गिरफ्तार करने की मांग की है। पटोले ने कहा कि अगर भिड़े को सलाखों के पीछे नहीं डाला गया तो उनकी पार्टी 4 अगस्त को विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद राज्य भर में आंदोलन करेगी।

 

Violence On Ram Navami: हावड़ा में आगजनी, वडोदरा और संभाजीनगर में पथराव… रामनवमी पर देश भर में हिंसा