Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • MP Election:अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के साथ करना चाहते हैं गठबंधन

MP Election:अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के साथ करना चाहते हैं गठबंधन

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा ने भी अपने प्रत्याशी उतारने का मन बना लिया है। इसके लिए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख अखिलेश यादव लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे है। कुछ दिन पहले उन्होंने प्रदेश में एक जनसभा की थी। इस दौरान उऩ्होंने एक आदिवासी के घर में खाना भी खाया था। […]

MP Election:अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस के साथ करना चाहते हैं गठबंधन
inkhbar News
  • Last Updated: October 1, 2023 23:09:06 IST

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा ने भी अपने प्रत्याशी उतारने का मन बना लिया है। इसके लिए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख अखिलेश यादव लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे है। कुछ दिन पहले उन्होंने प्रदेश में एक जनसभा की थी। इस दौरान उऩ्होंने एक आदिवासी के घर में खाना भी खाया था। एमपी चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा की हम भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस से गठबंधन करने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा की इसके लिए बातचीत चल रही है।

सपा प्रमुख का बड़ा बयान

लखनऊ के गांधी प्रतीष्ठान में एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकार से बात करते हुए कहा कि नवरात्र में करीब एक दर्जन सीट पर सपा अपने प्रत्याशी को उतारेगी। इसमें वीआईपी सीटें भी शामिल है। अखिलेश ने कहा कि अगर भाजपा हमारे वीआईपी को हराने का प्लान बना रही है तो हम उनके वीआईपी को हराने की रणनीति न सिर्फ पहले ही तैयार कर चुके हैं, बल्कि घोसी के उपचुनाव में इसे साबित भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि एमपी के सपा पार्टी संगठन ने विधानसभा चुनाव को लेकर बात की है।

वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि नवरात्र में सपा वीआईपी मानी जाने वाली लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। उनका इशारा प्रधानमंत्री के क्षेत्र वाराणसी के साथ ही गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज सीटों पर था। इसके साथ ही सपा का गढ़ माने जाने वाली मैनपूरी , फिरोजाबाद, जमगढ़ व बदायूं सीट पर भी प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। वहीं अखिलेश यादव भी कन्नैज से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है।